LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Helicopter-Airline Pilot Salary: हेलिकॉप्टर V/S एयरलाइन, किसके पायलट को मिलती है ज्यादा सैलरी! जानें एक क्लिक में

Helicopter-Airline Pilot Salary: क्या हवाई जहाज उड़ाने वाले पायलट की सैलरी ज्यादा होती है या हेलिकॉप्टर उड़ाने वाले की? जानिए ट्रेनिंग, कमाई और स्कोप के आधार पर दोनों प्रोफेशन की तुलना।

Helicopter-Airline Pilot Salary:
प्लेन और हेलिकॉप्टर पायलट की सैलरी - फोटो : SOCIAL MEDIA

Helicopter-Airline Pilot Salary: आसमान में उड़ना और बादलों के बीच से दुनिया को निहारने का सपना हर उस युवा का होता है जो जीवन में कुछ बड़ा और अलग करना चाहता है। लेकिन पायलट बनना सिर्फ एक सपना नहीं, बल्कि एक कठोर ट्रेनिंग, जबरदस्त जिम्मेदारी और कौशल का परिणाम होता है। अब सवाल यह है कि प्लेन पायलट और हेलिकॉप्टर पायलट — इनमें से किसकी सैलरी ज्यादा होती है और क्यों? आइए जानते हैं।

हवाई जहाज और हेलिकॉप्टर उड़ाने वाले पायलट की सैलरी

घरेलू रूट्स पर काम करने वाले कमर्शियल पायलट की शुरुआती सैलरी 1.5 लाख से 3 लाख प्रति माह होती है।अनुभवी पायलट की कमाई, जैसे इंटरनेशनल फ्लाइट्स उड़ाने वाले पायलट्स की सैलरी 10 लाख से लेकर 20 लाख प्रति माह तक हो सकती है।

Diarch GO

एयरलाइन, विमान का प्रकार और रूट जैसे फैक्टर इनकी आय को प्रभावित करते हैं। इन्हें अन्य तरह के फायदे, जैसे ट्रैवल अलाउंस, होटल, भत्ता, ड्यूटी ऑफ डे, और टैक्स बेनिफिट्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं। हेलिकॉप्टर पायलट की शुरुआती सैलरी 1 लाख – 3 लाख प्रति माह होती है। हेलिकॉप्टर पायलट एयर एंबुलेंस, चार्टर सर्विस, फिल्म शूटिंग, समाचार कवरेज, राजनीतिक रैलियों, आपदा राहत मिशन आदि में काम करते हैं। अनुभवी हेलिकॉप्टर पायलट को 5 लाख – 10 लाख प्रति माह मिलते हैं। इन्हें सीमित उड़ान घंटे, लोकेशन डिपेंडेंसी और सीमित उन्नति के अवसर मिलते हैं। 

ट्रेनिंग की तुलना: कौन सी ट्रेनिंग है ज्यादा महंगी और कठिन?

हवाई जहाज पायलट ट्रेनिंग के बाद कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) के लिए 200 फ्लाइट आवर ज़रूरी है। इसके लिए कुल खर्च 45 लाख – 80 लाख (भारत/विदेश) आता है।  ट्रेनिंग में सिम्युलेटर, इंटरनेशनल नियम, और बड़ा तकनीकी पाठ्यक्रम शामिल होता है। हेलिकॉप्टर पायलट ट्रेनिंग के बाद काम करने के लिए करीब 150–200 घंटों की उड़ान ज़रूरी है।  इसके लिए कुल खर्च ₹30 लाख – ₹50 लाख (भारत) आता है। टेक्निकल स्किल की आवश्यकता ज़रूर होती है लेकिन स्कोप तुलनात्मक रूप से सीमित।

NSIT
Nsmch

स्कोप और करियर ग्रोथ: कौन है लंबी उड़ान में आगे?

पहलू    हवाई जहाज पायलट    हेलिकॉप्टर पायलट

कमाई    अधिक (₹10-20 लाख तक)    मध्यम (₹5-10 लाख तक)

इंटरनेशनल स्कोप    ज्यादा    सीमित

प्रमोशन स्केल    तेज    धीमा

डोमेन वैरायटी    अधिक (कार्गो, कमर्शियल, मिलिट्री)    सीमित (मिशन बेस्ड)