LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Flood: बाढ़ का कहर, इन 32 विद्यालयों पर लटका ताला, पठन-पाठन ठप

Bihar Flood: बाढ़ के पानी से प्रभावित 32 विद्यालयों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इन विद्यालयों में जलजमाव के कारण पठन-पाठन पूरी तरह से बाधित हो गया है।..

Bihar Flood
32 विद्यालयों पर लटका ताला- फोटो : reporter

Bihar Flood: बाढ़ की विभीषिका से शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ा है। वैशाली ज़िले के राघोपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने जानकारी दी है कि बाढ़ के पानी से प्रभावित 32 विद्यालयों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इन विद्यालयों में जलजमाव के कारण पठन-पाठन पूरी तरह से बाधित हो गया है।

बाढ़ के कारण जिन स्कूलों को बंद किया गया है, उनमें प्राथमिक, मध्य और उच्च माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। प्रभावित स्कूलों की सूची में निम्नलिखित प्रमुख नाम शामिल हैं:यूएचएस चक सिंगार, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय जुड़ावनपुर बरारी, यूएचएस पहाड़पुर, पृथ्वी सिंह हाई स्कूल जहांगीरपुर,एनपीएस राघोपुर डोम टोली, जीएमएस राघोपुर बालक, एनपीएस सरायपुर यादव टोला, जीपीएस पुरुषोत्तमपुर,यूएमएस जुड़ावनपुर करारी बिंद टोला, एनपीएस वीरपुर अलीपुर टोला, एनपीएस धोबी टोला मुस्लिम,यूएमएस हजपुरा, एनपीएस जुड़ावनपुर करारी खररीया टोला, एनपीएस रहरिया टोला राघोपुर,एनपीएस सोनेलाल राय के निकट दक्षिण टोला राघोपुर, आदि।

Diarch GO

शिक्षा विभाग की ओर से यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जलस्तर सामान्य होने और परिसर की सफाई के बाद ही विद्यालयों को दोबारा खोला जाएगा। फिलहाल प्रशासन बाढ़ राहत कार्यों में जुटा हुआ है और प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को जल्द बहाल करने की कोशिशें जारी हैं।

स्थानीय प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए स्कूल प्रशासन या प्रखंड कार्यालय से संपर्क करें। बाढ़ प्रभावित इन क्षेत्रों में शिक्षा की रफ्तार थम चुकी है, जिससे हजारों छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार