LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar School News: शिक्षा मंत्री के गृह जिले के 'ज्ञान मंदिर' में 'बोझा ढोते' नौनिहाल! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जरा देखिए सरकार

Bihar School News: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के गांव में छोटे बच्चे स्कूल के लिए आए राशन की भारी-भारी बोरियां ढोते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद हड़कंप मचा हुआ है।

Children carrying the burden in the education minister s vil
शिक्षा मंत्री के 'ज्ञान मंदिर' में 'बोझा ढोते' नौनिहाल!- फोटो : reporter

Bihar School News: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के गृह जिले गोपालगंज में एक सरकारी विद्यालय का शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में छोटे-छोटे बच्चे स्कूल के लिए आए राशन की भारी-भारी बोरियां ढोते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो कटेया प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय का बताया जा रहा है, जिसने शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जिन कोमल हाथों में किताबें होनी चाहिए, उन हाथों से प्रधानाध्यापक भरत कुमार गुप्ता चावल की बोरियां उठवा रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या यही 'गुरुजी' बच्चों को शिक्षा का पाठ पढ़ाएंगे? न्यूज4नेशन वीडियो की पुष्टि नहीं करता लेकिन स्कूल का क्या है बिहार में ये बानगी तो है हीं।

वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने मामले की गंभीरता को समझते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को तुरंत जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वीडियो संज्ञान में आते ही प्रधानाध्यापक से 'शॉ कॉज' किया गया है। 'शॉ कॉज' का जवाब मिलते ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना शिक्षा मंत्री के अपने विधानसभा क्षेत्र में हुई है, इसलिए इस पर सवाल उठना लाजिमी है। क्या यही है बिहार की शिक्षा व्यवस्था का हाल? क्या बच्चों को स्कूल में शिक्षा की जगह 'कुली' बनाया जा रहा है? यह वीडियो न केवल शिक्षा विभाग के लिए बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ा सवाल है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- नमोनारायण मिश्र