LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

Bihar Education News: शिक्षकों और छात्रों के लिए खुशखबरी! छोटे टाइम टेबल की तैयारी तेज, शिक्षा विभाग इस दिन जारी करेगा आदेश

Bihar Education News: बिहार के बिहार में सरकारी स्कूलों से जुड़ी एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। ...

Bihar Education News
शिक्षकों और छात्रों के लिए राहत की सौगात- फोटो : reporter

Bihar Education News: बिहार के बिहार में सरकारी स्कूलों से जुड़ी एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य के लाखों शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के लिए शनिवार को फिर से हाफ डे यानी आधे दिन की पढ़ाई व्यवस्था लागू किए जाने की तैयारी चल रही है। यह कदम शिक्षा व्यवस्था में पुराने नियमों की वापसी के रूप में देखा जा रहा है, जिससे पूरे राज्य में नई चर्चा शुरू हो गई है।

सूत्रों के अनुसार शिक्षा विभाग बिहार इस प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है और संभावना जताई जा रही है कि आगामी 31 मई तक इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया जाएगा। विभागीय स्तर पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में स्कूलों के टाइम टेबल, कार्य अवधि और साप्ताहिक शेड्यूल की विस्तृत समीक्षा की गई, जिसके बाद शनिवार को हाफ डे लागू करने पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है।

Diarch GO

इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी द्वारा जल्द ही औपचारिक घोषणा के रूप में लगाई जा सकती है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि नई व्यवस्था को क्रियान्वित करने के लिए ड्राफ्ट टाइम टेबल लगभग तैयार है और जल्द ही इसे जारी कर दिया जाएगा।

यह फैसला करीब पौने छह लाख सरकारी शिक्षकों और करोड़ों विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। पिछले कुछ समय से पूरे सप्ताह लंबे और सख्त शैक्षणिक समय के चलते शिक्षकों पर मानसिक और शारीरिक दबाव लगातार बढ़ रहा था। वहीं शिक्षक संगठनों की ओर से भी लंबे समय से शनिवार को हाफ डे बहाल करने की मांग उठाई जा रही थी।

NSIT
Nsmch

नई व्यवस्था लागू होने पर शिक्षकों को साप्ताहिक मूल्यांकन, कॉपियों की जांच और आगामी सप्ताह की पाठ योजना तैयार करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। वहीं छात्रों को भी लगातार पढ़ाई के दबाव से कुछ राहत मिलेगी और वे सह-शैक्षणिक गतिविधियों में अधिक भाग ले सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात शिक्षकों के लिए यह निर्णय और भी उपयोगी माना जा रहा है, क्योंकि उन्हें अपने घर लौटने और निजी कार्य निपटाने में सुविधा होगी।ॉ

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, मौसम और शैक्षणिक सत्र की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव आवश्यक माना गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि 31 मई तक इस प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी मिल जाएगी और जून से राज्य के सभी प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक विद्यालयों में शनिवार को आधे दिन की पढ़ाई का नया सिस्टम पूरी तरह लागू हो जाएगा। इस फैसले से शिक्षा व्यवस्था में एक बार फिर संतुलन और राहत लौटने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे शिक्षक और विद्यार्थी दोनों को ही लाभ मिलेगा।