LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

Bihar Teachers News : सरकारी शिक्षक हो जाएं सावधान, सोशल मीडिया पर भूल कर भी ना करें यह गलती, होगा नौकरी पर खतरा, शिक्षा विभाग ने जारी किया फरमान

Bihar Teachers News : बिहार के सरकारी शिक्षकों ने अगर अब सोशल मीडिया पर शिक्षा विभाग या सरकार के खिलाफ पोस्ट या टिप्पणी की तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है. इसे लेकर शिक्षा विभाग ने एक अहम निर्देश राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को जारी किया

Bihar Teachers News
Bihar Teachers News- फोटो : news4nation

Bihar Teachers News :सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक, यूट्यूब, एक्स, इन्स्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि) का उपयोग करने वाले शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने एक बड़ा फरमान जारी किया है. शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने इसे लेकर राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को अहम निर्देश जारी किया है. इसमें शिक्षकों द्वारा सोशल मीडिया पर विभाग के विरूद्ध टिप्पणियाँ करने तथा शिकायतें दर्ज करने की अनुशासनहीन प्रवृत्ति पर रोक लगाने के संबंध में निर्देश दिया गया है. 

सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजे पत्र में कहा गया है कि यह देखा गया है कि राज्य के विभिन्न प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के कतिपय शिक्षकगण विभागीय नीतियों एवं कार्यप्रणाली के विरूद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक, यूट्यूब, एक्स, इन्स्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि) का उपयोग कर सार्वजनिक रूप से अनुचित टिप्पणियाँ एवं वीडियो पोस्ट कर रहे हैं।

Diarch GO

विभाग ने कहा है कि  यह आचरण न केवल सेवा नियमों के विरूद्ध है, बल्कि इससे शिक्षा विभाग की गरिमा एवं प्रतिष्ठा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे में निदेश है कि अपने अधीनस्थ सभी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को यह निर्देशित करें कि वे विभागीय शिकायतों अथवा सुझावों के लिए विभाग द्वारा स्थापित टॉल-फ्री शिकायत निवारण नम्बरों का हीं प्रयोग करें। किसी भी परिस्थिति में वे सोशल मीडिया पर विभाग के नीतियों के संबंध में सार्वजनिक रूप से टिप्पणी, वीडियो अपलोड या चैनल संचालित न करें।

होगी कड़ी कार्रवाई 

शिक्षा विभाग ने कहा है कि इस आदेश का अनुपालन नहीं करने वाले शिक्षकों के विरूद्ध बिहार सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1976 एवं अन्य संगत आचरण नियमावली के आलोक में विभागीय कार्रवाई संचालित किया जाय।

NSIT
Nsmch