LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Delhi university admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) एडमिशन 2025! रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन और प्रेफरेंस, जानिए पूरी जानकारी

Delhi university admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने वर्ष 2025 में अंडरग्रैजुएट एडमिशन के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। जानिए CSAS प्रक्रिया, टॉप कोर्सेज और कॉलेजों की लिस्ट।

Delhi university admission 2025
दिल्ली विश्वविद्यालय एडमिशन 2025- फोटो : social media

Delhi university admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) ने वर्ष 2025 के अंडरग्रैजुएट (UG) एडमिशन सीजन में नया इतिहास रच दिया है। 17 जून 2025 से शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया में अब तक के सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन और कॉलेज-कोर्स प्रेफरेंस दर्ज हुए हैं।यह आंकड़ा यह दिखाता है कि DU भारत का सबसे लोकप्रिय और विश्वसनीय उच्च शिक्षा संस्थान बना हुआ है।

CSAS प्रक्रिया

दिल्ली विश्वविद्यालय इस वर्ष भी Common Seat Allocation System (CSAS) के जरिए एडमिशन प्रक्रिया संचालित कर रहा है।पहले छात्रों को CUET (UG) 2025 परीक्षा देनी होती है।उसके बाद, CSAS पोर्टल पर कॉलेज और कोर्स की प्रेफरेंस सबमिट करनी होती है।सीट अलॉटमेंट मेरिट, प्रायॉरिटी और उपलब्धता के आधार पर होता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल और निष्पक्ष मानी जाती है।DU प्रबंधन के अनुसार, CSAS ने इस साल अभूतपूर्व लोकप्रियता और सहभागिता दर्ज की है।

Diarch GO

डीयू में रजिस्ट्रेशन और प्रेफरेंस का नया रिकॉर्ड

दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार कुल 3,05,357 छात्रों ने CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया।इनमें से 2,39,890 छात्रों ने कॉलेज-कोर्स प्रेफरेंस सबमिट कीं।छात्रों ने कुल 1.68 करोड़ यूनिक कॉलेज-कोर्स कॉम्बिनेशन चुने।प्रति छात्र औसतन 83 प्रेफरेंस दी गईं।सबसे अधिक प्रेफरेंस देने वाले छात्र ने 1,414 प्रेफरेंस सबमिट कीं। 2023 में जहां करीब 3 लाख छात्रों ने आवेदन किया था, इस बार यह आंकड़ा काफी बढ़ गया है।

DU एडमिशन 2025 में एक और सकारात्मक पहलू

दिल्ली विश्वविद्यालय ने इस बार भी सामाजिक समावेशिता का विशेष ध्यान रखा है। कुल आवेदकों में 53% छात्राएं और 47% छात्र हैं।3 ट्रांसजेंडर छात्रों ने भी आवेदन किया है।512 छात्रों ने अनाथ कोटा के तहत आवेदन किया।7,243 छात्राओं ने सिंगल गर्ल चाइल्ड कोटा में रजिस्ट्रेशन कराया।यह आंकड़े दर्शाते हैं कि DU केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व भी निभा रहा है।

NSIT
Nsmch

सबसे ज्यादा पसंद किए गए कोर्स: B.Com (ऑनर्स) टॉप पर

दिल्ली विश्वविद्यालय में इस वर्ष भी सबसे अधिक डिमांड वाले कोर्सेज में B.Com (ऑनर्स) शीर्ष पर रहा है।

टॉप कोर्सेज की सूची:

B.Com (ऑनर्स): करीब 20 लाख बार प्रेफरेंस मिली।

B.Com (Programme)

B.A. (Hons) English

B.A. (Hons) Political Science

B.A. (Hons) History

First Preference की श्रेणी में भी B.Com (ऑनर्स) और Political Science ने टॉप किया है, जिससे स्पष्ट है कि कॉमर्स और सोशल साइंस फिल्ड में छात्रों की रुचि सबसे अधिक है।

टॉप कॉलेज की लिस्ट: प्रतिष्ठित संस्थानों को मिली सबसे अधिक प्राथमिकता

छात्रों ने इस बार भी देश के टॉप कॉलेजों को सबसे अधिक प्राथमिकता दी है।

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC)

हिंदू कॉलेज

हंसराज कॉलेज

मिरांडा हाउस (छात्राओं में विशेष लोकप्रियता)

रामजस कॉलेज

लेडी श्रीराम कॉलेज (LSR)

इन कॉलेजों को छात्रों ने सबसे अधिक बार प्रेफरेंस में चुना है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा और गुणवत्ता का पता चलता है।