LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

SDM रिश्तेदार हैं, शिक्षा विभाग हमारा है, जो करना है कर लो... सरकारी शिक्षक रसूख के दम पर चला रहे काला धंधा, गुरुजी को कोई बोलतई रे!

Bihar Teacher News: 'SDM रिश्तेदार हैं, शिक्षा विभाग हमारा है, जो करना है कर लो।' मानक, नियम, क़ानून और क़ायदे को ताक पर रखकर जिले में सरकारी शिक्षक बेखौफ होकर धंधा चला रहे हैं....

Darbhanga Power Backed Teacher Runs Illegal Racket
गुरुजी को कोई बोलतई रे!...- फोटो : reporter

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षा का मंदिर अब धंधे का अड्डा बनता जा रहा है। मानक, नियम, क़ानून और क़ायदे को ताक पर रखकर जिले में सरकारी शिक्षक बेखौफ होकर निजी कोचिंग संस्थान चला रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि सवाल पूछने पर जवाब मिलता है 'SDM रिश्तेदार हैं, शिक्षा विभाग हमारा है, जो करना है कर लो।' यह वही स्थिति है, जिसे कहावत में कहा गया है “जब साईंया भईल कोतवाल, तो डर किस बात का।”

हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खेल दरभंगा जिलाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी की नाक के नीचे चल रहा है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिखी। जबकि बिहार कोचिंग संस्थान अधिनियम 2010 साफ कहता है कि राज्य में कार्यरत कोई भी सरकारी शिक्षक न तो निजी कोचिंग चला सकता है और न ही उसमें पढ़ा सकता है। फिर सवाल उठता है कि ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर तक यह अवैध कोचिंग का गोरखधंधा कैसे फल-फूल रहा है?

Diarch GO

दरभंगा शहर में संचालित कैरियर क्लासेज ऑफ फिजिक्स इसका बड़ा उदाहरण है। इसके संचालक कृष्ण कुमार पटेल एक सरकारी विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक हैं, लेकिन बावजूद इसके सुबह-शाम कोचिंग में छात्रों से प्रति माह 600 रुपये वसूलकर पढ़ा रहे हैं। खुलेआम दावा किया जाता है कि शिक्षा विभाग में “अपने लोग” बैठे हैं, इसलिए कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। यही नहीं, यह शिक्षक पहले भी अपनी ही छात्रा के साथ अश्लील गाने पर डांस करते हुए वायरल हो चुके हैं, लेकिन तब भी सिस्टम खामोश रहा।

ऐसा नहीं है कि मामला सिर्फ एक-दो शिक्षकों तक सीमित है। आशुतोष विनीत जैसे शिक्षक भी सरकारी नौकरी में रहते हुए निजी कोचिंग में सशुल्क सेवा दे रहे हैं। सवाल पूछने पर सीधे SDM रिश्तेदार को फोन, फिर “मैनेज” करने की पेशकश यानी पैसा दो और मामला रफा-दफा। सूत्रों की मानें तो जिले में करीब दो दर्जन ऐसे शिक्षक हैं, जो खुलेआम छात्रों से मोटी रकम वसूल रहे हैं।

NSIT
Nsmch

यह सवाल अब शिक्षकों से ज्यादा सिस्टम पर खड़ा हो रहा है। क्या नियम-कानून सिर्फ कागज़ों तक सीमित रह गए हैं? क्या यही वजह है कि सरकारी स्कूलों की पढ़ाई लगातार गिरती जा रही है? क्या कोचिंग संस्थान एक्ट के तहत जिले की कोचिंग संस्थाएं पंजीकृत हैं और क्या उन्होंने यह हलफनामा दिया है कि वहां कोई सरकारी शिक्षक नहीं पढ़ाता?

मामले को नए जिला शिक्षा पदाधिकारी के संज्ञान में लाया गया है। उन्होंने इसे गंभीर बताते हुए जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है। अब देखना यह है कि यह भरोसा कार्रवाई में बदलता है या फिर यह मामला भी फाइलों में ही दफन हो जाएगा।

रिपोर्ट- वरुण कुमार ठाकुर