LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar 12th student: बिहार के छात्रों के लिए 12th के बाद ये है वह कोर्स जिसको पूरा करके संवार सकते हैं अपना भविष्य, जानें विस्तार से

Bihar 12th student: इंटर के बाद आपके लिए कई करियर विकल्प उपलब्ध हैं। जानिए विज्ञान, वाणिज्य और कला के छात्रों के लिए टॉप कोर्स, ओपन यूनिवर्सिटी की भूमिका और करियर निर्माण की पूरी जानकारी।

Bihar 12th student
12th के बाद करियर ऑप्शन- फोटो : social media

Bihar 12th student: किसी भी छात्र के लिए 12वीं की परीक्षा पास करना एक महत्वपूर्ण मोड़ होता है, जहां से आपके भविष्य का रास्ता तय होता है। अगर आप इस समय सही कोर्स और संस्थान का चयन करते हैं, तो आने वाले वर्षों में एक सशक्त और सफल करियर की नींव रख सकते हैं।आज के दौर में छात्रों के पास करियर के असंख्य विकल्प हैं — चाहे वो इंजीनियरिंग, मेडिकल, कानून, आईटी, फैशन डिजाइनिंग, पत्रकारिता हो या फिर ओपन यूनिवर्सिटी के माध्यम से पढ़ाई और प्रतियोगिता की तैयारी।

विज्ञान (Science) संकाय के छात्र क्या कर सकते हैं?

विज्ञान संकाय का चुनाव करने वाले छात्र तकनीकी और स्वास्थ्य क्षेत्र में कई स्नातक डिग्री कोर्स चुन सकते हैं।

Diarch GO

प्रमुख कोर्स:

इंजीनियरिंग:

बी.टेक (B.Tech)

बी.ई (Bachelor of Engineering)

ड्यूल डिग्री प्रोग्राम (B.Tech + M.Tech)

 मेडिकल और हेल्थ साइंस:

एमबीबीएस (MBBS)

बीडीएस (Dental Surgery)

बी.फार्मा (Pharmacy)

नर्सिंग और पैरामेडिकल कोर्स

वेटनरी, आयुर्वेद, होम्योपैथी

 कंप्यूटर विज्ञान:

बीसीए (Bachelor of Computer Applications)

बीएससी आईटी / कंप्यूटर साइंस

 रिसर्च और साइंस स्ट्रीम:

बीएससी (B.Sc) भौतिकी, रसायन, गणित, जीवविज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी

इन कोर्स में 3 से 5 वर्ष की पढ़ाई होती है, और आप इन्हें निजी या सरकारी संस्थानों से कर सकते हैं।

 वाणिज्य (Commerce) संकाय के छात्र क्या कर सकते हैं?

वाणिज्य छात्र व्यापार, प्रबंधन और वित्तीय क्षेत्र में अपने करियर की दिशा बना सकते हैं।

 प्रमुख कोर्स:

बीकॉम (B.Com) – सामान्य / ऑनर्स

बीबीए (BBA), बीबीएम (BBM) – बिजनेस मैनेजमेंट

सीए (CA – चार्टर्ड अकाउंटेंट)

सीएस (CS – कंपनी सचिव)

बीसीए – यदि गणित विषय लिया हो

वैकल्पिक क्षेत्र:

होटल मैनेजमेंट

टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट

बैंकिंग व इंश्योरेंस कोर्स

इन कोर्सेज में अच्छी सैलरी के साथ निजी और सरकारी क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं हैं।

 कला (Arts) संकाय के छात्र क्या करें?

कला विषय में मानविकी, सामाजिक विज्ञान, पत्रकारिता, डिज़ाइन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में करियर बनाया जा सकता है।

प्रमुख कोर्स:

बीए (BA) – राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र, हिंदी, अंग्रेज़ी आदि

बीएफए (Bachelor of Fine Arts)

बीजेएमसी (पत्रकारिता एवं मास कम्युनिकेशन)

बीएड / डीएड – शिक्षक बनने के लिए

डिज़ाइन – फैशन डिज़ाइनिंग, ग्राफिक डिज़ाइन, बी.डिज़ाइन

 वैकल्पिक कोर्स:

आईटीआई (Industrial Training)

डिप्लोमा इन फोटोग्राफी, एनीमेशन, फिल्म मेकिंग

कला विषय के छात्र यूपीएससी, बीपीएससी जैसी प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी के लिए भी आदर्श माने जाते हैं।

NSIT
Nsmch

 खुला विश्वविद्यालय: पढ़ाई और प्रतियोगिता एक साथ

अगर आप बिहार से हैं तो आप 12वीं के बाद किसी प्रतियोगिता परीक्षा (जैसे NEET, JEE, UPSC, SSC आदि) की तैयारी करना चाहते हैं, तो आप साथ-साथ खुला विश्वविद्यालय (Open University) से स्नातक कर सकते हैं।

प्रमुख संस्थान:

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)

नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी (Bihar)

 खासियतें:

समय की लचीलापन (flexibility)

कम खर्च

घरेलू विद्यार्थियों के लिए सुविधाजनक

उपलब्ध कोर्स:

BA, B.Com, B.Sc

विदेशी भाषाओं में सर्टिफिकेट/डिग्री: फ्रेंच, जर्मन, जापानी, स्पैनिश, अरबी, फारसी, रसियन, कोरियन, टूरिज्म, लाइब्रेरी साइंस, सोशल वर्क जैसे डिप्लोमा/डिग्री कोर्स शामिल है।