LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Education News: बिहार शिक्षा विभाग में घूसखोरी का खुला खेल! बड़े साहब के खुलेआम लेन-देन के खुलासे से मचा हड़कंप, वायरल वीडियो ने उड़ाए अधिकारियों के होश

Bihar Education News:निगरानी विभाग की टीमें लगातार घूसखोर अफसरों पर शिकंजा कसती दिख रही हैं इसके बावजूद सरकारी महकमे में बैठा रिश्वत का रैकेट थमने का नाम नहीं ले रहा...

Bribery Exposed in Bihar Education Dept
बिहार शिक्षा विभाग में घूसखोरी का खुला खेल!- फोटो : reporter

Bihar Education News:बिहार में सुशासन की सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुशासन बाबू कहा जाता है। निगरानी विभाग की टीमें लगातार घूसखोर अफसरों पर शिकंजा कसती दिख रही हैं कहीं रंगेहाथ गिरफ्तारी, कहीं छापेमारी, तो कहीं नोटों की गिनती। इसके बावजूद सरकारी महकमे में बैठा रिश्वत का रैकेट थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला सोशल मीडिया पर इन दिनों आग की तरह फैल रहे एक वायरल वीडियो का है, जिसने सुशासन के दावों पर सवालों की बौछार कर दी है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि न्यूज4नेशन नहीं करता।

वायरल क्लिप में जो मंजर दिखता है, वह किसी खुलेआम सौदेबाज़ी से कम नहीं। शिक्षा विभाग के DDO साहब कुर्सी पर तख्तनशीं नजर आते हैं और सामने दर्जनों लोग कतार में खड़े हैं। हाथों में नकदी, निगाहें कुर्सी पर बैठे साहब की तरफ मानो नजराना पेश किया जा रहा हो। भीड़ के बीच नोट आगे बढ़ते दिखते हैं और माहौल ऐसा, जैसे यह कोई गुप्त सौदा नहीं बल्कि रोजमर्रा का खेल हो।

Diarch GO

सूत्रों के मुताबिक, यह कथित वीडियो सरैया प्रखंड के मानिकपुर चौक स्थित एक सरकारी स्कूल से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि DDO साहब अलग-अलग कामों के एवज में अलग-अलग लोगों से घूस की रकम वसूल रहे हैं। अगर यह दावा सही है, तो यह केवल एक अफसर की मनमानी नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार के सिंडिकेट की ओर इशारा करता है।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब निगरानी विभाग लगातार घूसखोरों पर कार्रवाई कर रहा है, तब इन अधिकारियों के भीतर इतनी हिम्मत कहां से आती है कि वे सरेआम रिश्वतखोरी का खेल खेलें? क्या इन्हें किसी ऊपरवाले का संरक्षण हासिल है, या फिर कार्रवाई का खौफ महज कागजों तक सीमित है?

NSIT
Nsmch

अब निगाहें वरीय अधिकारियों पर टिकी हैं। क्या इस कथित वीडियो की जांच होगी? क्या सुशासन के नाम पर बैठे जिम्मेदार अफसर ऐसे दागदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करेंगे, या फिर यह मामला भी फाइलों की धूल में दबा दिया जाएगा? जवाब वक्त देगा, लेकिन फिलहाल वायरल वीडियो ने बिहार के सुशासन पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा