LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar Teacher News: 'शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर', BPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के इतने पदों के लिए निकाली नियुक्ति, इस दिन से ऐसे करें आवेदन

Bihar Teacher News: बिहार लोक सेवा आयोग ने एक और नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है। 15 जुलाई से इच्छुक आवेदक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने का अंतिम तिथि भी निर्धारित कर दिया गया है।

Assistant Professor
Assistant Professor vacancies - फोटो : social media

Bihar Teacher News: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधीन पटना और भागलपुर स्थित राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 88 पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 8 अगस्त निर्धारित की गई है।

यहां करें आवेदन

आयोग के मुताबिक इच्छुक व योग्य भारतीय नागरिक आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन, अर्हता, विषयवार पदों की संख्या, शुल्क व अन्य निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें।

इन विषयों में होंगी नियुक्तियां

आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, संस्कृत संहिता एवं मौलिक सिद्धांत, शरीर रचना, क्रिया शरीर, द्रव्यगुण, रस शास्त्र एवं भैषज्य कल्पना, रोग निदान एवं विकृत्ति विज्ञान, स्वस्थवृत, अगदतंत्र एवं विधि वैद्यक, प्रसूति एवं स्त्री रोग, काय चिकित्सा, शल्य तंत्र, शालाक्य तंत्र, कौमारभृत्य और पंचकर्म विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्तियां की जाएंगी।

पात्रता और जरूरी शर्तें

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) की डिग्री, संबंधित विषय में स्नातकोत्तर उपाधि तथा अनिवार्य इंटर्नशिप प्रशिक्षण होना चाहिए। बिहार राज्य आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा परिषद में पंजीकरण अनिवार्य है। साथ ही भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग, आयुष मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार टीचर कोड भी प्राप्त होना जरूरी है।

NSIT
Nsmch

उम्र सीमा

आयोग ने 1 अगस्त 2025 के आधार पर उम्र सीमा निर्धारित की है।

अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 45 वर्ष

पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग और सभी वर्ग की महिलाओं के लिए 48 वर्ष

अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए 50 वर्ष

जबकि न्यूनतम उम्र सीमा सभी के लिए 27 वर्ष रखी गई है।

ऐसे बनेगी मेरिट लिस्ट, कम से कम 25 अंक जरूरी

BAMS डिग्री में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी।

पीजी डिग्री के लिए 10 अंक,

अनुभव के लिए प्रति वर्ष 2 अंक, अधिकतम 10 अंक,

साक्षात्कार के लिए 6 अंक,

जर्नल में प्रकाशित लेख पर अधिकतम 4 अंक (प्रति प्रकाशन 2 अंक)।

साक्षात्कार में न्यूनतम 2 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

कुल मिलाकर किसी अभ्यर्थी को असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्र बनने हेतु कम से कम 25 अंक हासिल करना जरूरी होगा।