बिहार में TRE 4.0 का नोटिफिकेशन जारी, 32,388 शिक्षक पदों पर होगी भर्ती, 1 सितंबर से आवेदन

बिहार में TRE 4.0 का ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 1 सितंबर 2026, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2026, आवेदन शुल्क भुगतान शुरू होने की तिथि: 1 सितंबर 2026, शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 29 सितंबर 2026 हैं.

Bihar TRE 4 Notification Released
Bihar TRE 4 Notification Released - फोटो : news4nation

TRE 4 :  बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य भारतीय उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। BPSC की ओर से जारी विज्ञापन संख्या-14/2026 के अनुसार, TRE-4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।


1 सितंबर से शुरू होगा आवेदन

आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं— ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 1 सितंबर 2026, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2026, आवेदन शुल्क भुगतान शुरू होने की तिथि: 1 सितंबर 2026, शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 29 सितंबर 2026 हैं.

Diarch GO


अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले BPSC की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन, पात्रता और आवेदन संबंधी निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।


32,388 पदों पर होगी नियुक्ति

TRE-4.0 के तहत बिहार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक के 32 हजार 388 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जानी है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन केवल निर्धारित अवधि के दौरान ही स्वीकार किए जाएंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन भरने से संबंधित दिशा-निर्देशों का अच्छी तरह अध्ययन करने को कहा है।

NSIT
Nsmch


BPSC की वेबसाइट से कर सकेंगे आवेदन

अभ्यर्थी TRE-4.0 भर्ती से संबंधित विस्तृत सूचना, रिक्तियों का विवरण, पात्रता, परीक्षा से जुड़ी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए BPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जा सकते हैं। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अब शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार खत्म हो गया है। आवेदन की शुरुआत 1 सितंबर से होगी।