LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Teacher Transfer: बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन से खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल, मनचाहे स्कूल में तबादले का मिलेगा मौका,ऐसे करें आवेदन

Bihar Teacher Transfer:बिहार के लाखों सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद अब मनचाहे स्कूल में तबादले का रास्ता खुलने जा रहा है।...

Bihar Teachers Transfer Portal Opens Apply Online
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी- फोटो : social Media

Bihar Teacher Transfer:बिहार के लाखों सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद अब मनचाहे स्कूल में तबादले का रास्ता खुलने जा रहा है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने ऐलान किया है कि जल्दी हीं शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया जाएगा। इसके जरिए पात्र शिक्षक अपनी पसंद के स्कूल या जिले में तबादले के लिए आवेदन कर सकेंगे। सरकार का दावा है कि नई ट्रांसफर नीति से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और शिक्षकों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

गोपालगंज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने व्यापक मंथन और विशेषज्ञों से मशविरा करने के बाद यह फैसला लिया है। नई नीति के तहत महिला शिक्षकों को उनके घर के नजदीक की पंचायत, जबकि पुरुष शिक्षकों को समीपवर्ती प्रखंड में स्थानांतरण देने को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए विभाग ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर  भी जारी कर दी है।

Diarch GO

शिक्षा विभाग ने पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने की तैयारी कर ली है। विभागीय योजना के मुताबिक, 10 जुलाई तक ट्रांसफर सॉफ्टवेयर को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसी सॉफ्टवेयर में राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों की रिक्तियां दर्ज होंगी। प्रत्येक स्कूल में स्वीकृत पदों और वास्तविक जरूरत के आधार पर रिक्तियों का डिजिटल सत्यापन किया जाएगा, ताकि स्थानांतरण निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो सके।

इसके बाद 11 जुलाई को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। अधिकारियों को सॉफ्टवेयर संचालन, रिक्तियों की एंट्री और ऑनलाइन ट्रांसफर प्रक्रिया की तकनीकी जानकारी दी जाएगी, जिससे पूरे राज्य में एक समान व्यवस्था लागू की जा सके।

NSIT
Nsmch

विभाग ने 15 जुलाई तक सभी जिलों की रिक्तियों का अंतिम सत्यापन पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद संभावित रूप से 16 से 20 जुलाई के बीच ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। इस दौरान पात्र शिक्षक अपनी पसंद के विद्यालय या जिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। हालांकि आवेदन की अंतिम तिथि और विस्तृत दिशा-निर्देश विभाग की आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही स्पष्ट होंगे।

शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था को देश में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मॉडल का अध्ययन किया गया है। साथ ही देश के प्रमुख शिक्षाविदों से भी सुझाव लिए गए हैं। सरकार का मानना है कि नई ट्रांसफर नीति से शिक्षकों की समस्याएं कम होंगी, स्कूलों में शिक्षकों का संतुलित वितरण होगा और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा।