LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Teacher Transfer Policy: शिक्षकों के तबादले का इंतजार खत्म, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया बड़ा ऐलान, ऑनलाइन ट्रांसफर से खत्म होगी मनमानी

Bihar Teacher Transfer Policy: शिक्षा मंत्री ने साफ किया कि इस बार शिक्षक स्थानांतरण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी

Bihar Teacher Transfers Soon Online Process Ends Arbitrary M
शिक्षकों के तबादले का इंतजार खत्म- फोटो : reporter

Bihar Teacher Transfer Policy: शिक्षा मंत्री ने  साफ किया कि इस बार शिक्षक स्थानांतरण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या भेदभाव की गुंजाइश न रहे। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद शिक्षकों को सुविधा देने के साथ-साथ विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।

मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता राज्य के सभी स्कूलों में छात्र-शिक्षक अनुपात को संतुलित करना है। जब तक विद्यालयों में जरूरत के मुताबिक शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक स्थानांतरण प्रक्रिया को चरणबद्ध और व्यवस्थित तरीके से लागू किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों के साथ कई दौर की समीक्षा हो चुकी है। विभाग की ओर से सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Diarch GO

शिक्षा मंत्री ने कहा कि शेड्यूल जारी होने के बाद शिक्षक तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। नियमों और पात्रता के आधार पर ही स्थानांतरण किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष होगी, जिससे शिक्षकों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।शिक्षा विभाग के इस फैसले के बाद लंबे समय से तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों में उम्मीद जगी है। अब सबकी निगाहें विभाग की ओर से जारी होने वाले आधिकारिक शेड्यूल पर टिकी हैं।

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी आज गोपालगंज दौरे पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले प्रसिद्ध थावे मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद वह समाहरणालय परिसर में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। वहीं भाजपा के जिला सम्मेलन में भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।इस दौरान शिक्षा मंत्री ने राज्य के शिक्षकों के तबादले को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षक स्थानांतरण नीति के तहत ट्रांसफर की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। विभाग जल्द ही शिक्षकों के तबादले को लेकर विस्तृत शेड्यूल जारी करेगा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- नमोनारायण मिश्रा