LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

Bihar STET 2025: बिहार STET 2025 का इस दिन आयोजन, आवेदन की तिथि तय, शिक्षक बनने के लिए करें ये काम

Bihar STET 2025: करीब 2 साल के लंबे इंतजार के बाद बिहार STET का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसकी अनुमति दे दी है। आइए जानते हैं आवेदन कब से शुरु हो रहा है..

Bihar STET 2025
Bihar STET 2025 - फोटो : social media

Bihar STET 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से आयोजित होने वाली बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। दो साल के लंबे इंतजार के बाद इस परीक्षा के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया जा रहा है कि STET 2025 का नोटिफिकेशन स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के बाद जारी किया जाएगा। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा तिथि की आधिकारिक घोषणा भी होगी।

शिक्षा विभाग से मंजूरी

शिक्षा विभाग ने BSEB को STET परीक्षा आयोजन की औपचारिक अनुमति दे दी है। लंबे समय से पेंडिंग इस परीक्षा को लेकर विभागीय निर्देश पहले ही भेजे जा चुके थे। अब परीक्षा समिति ने परीक्षा आयोजन की व्यवहारिक तैयारी पूरी कर ली है।

Diarch GO

नवंबर-दिसंबर में हो सकती है परीक्षा

सूत्रों के अनुसार, परीक्षा में देरी नहीं की जाएगी। छात्र पिछले दो वर्षों से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं इसलिए BSEB नवंबर या दिसंबर 2025 में STET 2025 का आयोजन कर सकता है। हालांकि, एग्जाम डेट और आवेदन की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में ही उपलब्ध होगी।

शिक्षक बनने के लिए जरूरी है STET

STET पास किए बिना कोई भी अभ्यर्थी बिहार में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकता। इस वजह से यह परीक्षा शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद जरूरी है। BSEB की ओर से यह परीक्षा पेपर-1 (कक्षा 9-10) और पेपर-2 (कक्षा 11-12) के लिए आयोजित की जाती है।

NSIT
Nsmch

अभ्यर्थियों से अपील

जो भी उम्मीदवार STET 2025 में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। जैसे ही नोटिफिकेशन जारी होगा, आवेदन की प्रक्रिया और परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां उपलब्ध करा दी जाएंगी।