LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar School Fee Hike: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सरकार का शिकंजा, शिक्षा मंत्री का ऐलान- अवैध फीस वसूली हुई तो होगी कड़ी कार्रवाई, SOP से तय होंगे नियम

Bihar School Fee Hike:शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने निजी विद्यालयों की कथित मनमानी और अभिभावकों से अवैध वसूली के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाया है।...

Private Schools Face Action Over Illegal Fees Says Minister
: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सरकार का शिकंजा- फोटो : reporter

Bihar  School Fee Hike:शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने निजी विद्यालयों की कथित मनमानी और अभिभावकों से अवैध वसूली के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों पर डाले जा रहे अनावश्यक आर्थिक बोझ को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि कई निजी विद्यालयों में फीस, अन्य शुल्क और सुविधाओं के नाम पर अभिभावकों से अनुचित वसूली की शिकायतें सामने आ रही हैं। सरकार इस पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है और जल्द ही सभी निजी विद्यालयों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

Diarch GO

उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से एक विस्तृत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर यानी SOP तैयार किया जा रहा है। इस SOP के जरिए निजी विद्यालयों की फीस व्यवस्था, नियमों के पालन और अभिभावकों के हितों से जुड़े मामलों को लेकर स्पष्ट व्यवस्था बनाई जाएगी।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस दिशा में पहले से ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है। SOP जारी होने के बाद सभी निजी विद्यालयों को निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूलों पर विभागीय स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

उन्होंने दो टूक कहा कि शिक्षा के नाम पर किसी भी तरह का आर्थिक शोषण स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार की प्राथमिकता बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ अभिभावकों के हितों की रक्षा करना है। शिक्षा मंत्री के इस बयान के बाद निजी विद्यालयों में हड़कंप मच गया है। अब देखना होगा कि सरकार की नई गाइडलाइन लागू होने के बाद फीस और अन्य शुल्क को लेकर अभिभावकों को कितनी राहत मिलती है।

रिपोर्ट- नमोनारायण मिश्रा