LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

Bihar Education News: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बिहार के इस शिक्षा बोर्ड का किया पुनर्गठन, जदयू नेता बने अध्यक्ष और एमएलसी को बनाया सदस्य

शिक्षा विभाग ने सलीम परवेज को मदरसा शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष बनाया है. मदरसा शिक्षा बोर्ड का पुनर्गठन करते हुए पदेन सदस्यों और सदस्यों की सूची जारी की गई है, जो इस प्रकार है.

bihar Madrasa Education Board
bihar Madrasa Education Board - फोटो : news4nation

Bihar News: बिहार सरकार ने मदरसा शिक्षा बोर्ड का पुनर्गठन किया है. शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सलीम परवेज को अध्यक्ष बनाया गया है. इसके अतिरिक्त पदेन सदस्यों और सदस्यों के नाम की भी घोषणा की गई है. अधिसूचना के अनुसार बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम, 1981 की धारा-5 एवं बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड (संशोधन) अधिनियम, 2024 की धारा-2 के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अधिसूचना निर्गत होने की तिथि से बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड, पटना का पुनर्गठन तीन वर्षों से अनधिक कालावधि अथवा राज्य सरकार के प्रसाद पर्यन्त तक अध्यक्ष और अन्य स्दसयों को नियुक्त किया गया है।

सलीम परवेज के अध्यक्ष के अतिरिक्त . निदेशक/विशेष निदेशक या कोई अन्य पदाधिकारी जिसे धार्मिक, भाषाई अल्पसंख्यक अथवा प्राच्य शिक्षा हेतु शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई हो वे पदेन सदस्य होंगे. इसी तरह  मौलाना मजहरूल हक अरबी व फारसी विश्वविद्यालय, पटना में उर्दू विभागाध्यक्ष अथवा समकक्ष पद धारण करने वाला व्यक्ति भी पदेन सदस्य होंगे. प्राचार्य (प्रिंसिपल), मदरसा इस्लामिया शमशुल होदा, पटना, अध्यक्ष, बिहार सुन्नी वक्फ बोर्ड, पटना और अध्यक्ष, बिहार शिया वक्फ बोर्ड, पटना भी पदेन सदस्य बनाया गए हैं. 

Diarch GO

 सदस्य के तौर पर मो. खालिद अनवर, शब्बीर अहमद, अब्दुल कैयूम, खुर्शीद अनवर, मो. इजहार अशरफ, मो. निजामुद्दीन अंसारी शामिल किये गए हैं. दरअसल, अध्यक्ष बनाए गए सलीम परवेज जदयू के ही नेता हैं. 

वंदना की रिपोर्ट