LATEST NEWS

  • बांका में रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर पलटने से दो की दर्दनाक मौत, दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं
  • बांका में रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर पलटने से दो की दर्दनाक मौत, दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में

  • Saharsa-Mansi Rail Doubling Project
  • बिहार में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! सहरसा-मानसी रेलखंड दोहरीकरण प्रक्रिया शुरू, 393 करोड़ की लागत

  • त्योहार पर घर लौट रही महिला ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म: बक्सर स्टेशन पर रेलवे डॉक्टरों ने संभाला मोर्चा, सुरक्षित हुआ प्रसव
  • त्योहार पर घर लौट रही महिला ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म: बक्सर स्टेशन पर रेलवे डॉक्टरों

  • पश्चिम चंपारण में अटूट आस्था की अनूठी मिसाल: बेटे की गंभीर बीमारी से ठीक होने पर पिता ने सीने पर कलश रखकर की मां दुर्गा की विशेष आराधना
  • पश्चिम चंपारण में अटूट आस्था की अनूठी मिसाल: बेटे की गंभीर बीमारी से ठीक होने पर पिता ने

  • Librarian recruitment exam
  • पटना में लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों का हंगामा, सर्टिफिकेट और अंकपत्र के लिए खूब काटा बवाल

Patna Tool Room Training: बिहार सरकार का फ्री स्किल डेवलपमेंट कोर्स 2025! 12वीं, ITI और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

Patna Tool Room Training: बिहार सरकार 6 अक्टूबर 2025 से युवाओं के लिए फ्री स्किल डेवलपमेंट कोर्स शुरू कर रही है। मुफ्त ट्रेनिंग, आवास और भोजन की सुविधा दी जाएगी।

Patna Tool Room Training
बिहार फ्री स्किल डेवलपमेंट कोर्स- फोटो : social media

Patna Tool Room Training: बिहार सरकार ने युवाओं को आत्मनिर्भर और रोजगारोन्मुख बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उद्योग विभाग और भारत सरकार के MSME मंत्रालय के सहयोग से इंडो डैनिश टूल रूम (IDTR) जमशेदपुर का पटना विस्तार केंद्र 6 अक्टूबर 2025 से नया बैच शुरू कर रहा है। इस फ्री स्किल डेवलपमेंट कोर्स में 12वीं, ITI और डिप्लोमा पास उम्मीदवारों को न केवल मुफ्त प्रशिक्षण मिलेगा बल्कि सरकार रहने और खाने की सुविधा भी देगी।

कोर्स की अवधि तीन महीने की होगी और रोजाना आठ घंटे की क्लास अनिवार्य होगी। इसकी कोई फीस नहीं रखी गई है, केवल ₹1000 की जमानत राशि जमा करनी होगी, जो कोर्स पूरा करने पर वापस कर दी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार दोनों के लिए तैयार करना है।

चार रोजगारोन्मुखी कोर्स शामिल

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में चार रोजगारोन्मुखी कोर्स शामिल किए गए हैं—सर्टिफिकेट कोर्स इन CNC लेथ, सर्टिफिकेट कोर्स ऑन CNC मिलिंग, सर्टिफिकेट कोर्स इन टूल एंड डाई मेकिंग और एसी व फ्रिज रिपेयरिंग कोर्स। CNC लेथ, मिलिंग और टूल एंड डाई मेकिंग कोर्स के लिए 12वीं पास, ITI या डिप्लोमा योग्य उम्मीदवार पात्र होंगे। वहीं, एसी और फ्रिज रिपेयरिंग कोर्स के लिए 12वीं पास या ITI (इलेक्ट्रीशियन ट्रेड) उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच

पात्रता की शर्तों के अनुसार उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से की जा सकती है। आवेदकों को ₹1000 की जमानत राशि जमा करनी होगी, जो कोर्स पूरा होने पर लौटा दी जाएगी। आवेदन की विस्तृत जानकारी और पूरी प्रक्रिया का वीडियो लिंक संस्थान द्वारा जारी किया गया है।सरकार का यह कदम बिहार के युवाओं को मुफ्त में स्किल ट्रेनिंग दिलाकर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल है।

NSIT
Nsmch