LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

Bihar Teachers News : नियुक्ति की धीमी गति से नाराज हैं एस. सिद्धार्थ, सभी डीएम को दिया टास्क, 30 जून की समय-सीमा तय

Bihar Teachers News
Bihar Teachers News - फोटो : news4nation

Bihar Teachers News : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत जिलों में शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज के रिक्त पदों पर चल रही प्रक्रिया की धीमी गति पर नाराजगी जताई है। उन्होंने वर्क कैलेंडर के अनुसार इस चयन प्रक्रिया में हो रहे विलंब को लेकर नाराजगी जताते हुए सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिया है कि जिलास्तर पर शिक्षा सेवक और शिक्षा सेवक (तालीमी मरकज) के चयन का काम निर्धारित समय-सीमा के अंदर ही पूर्ण किया जाए। 

अपर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को लिखे अपने पत्र में कहा है कि शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज के रिक्त पदों पर चयन के लिए वर्क कैलेंडर भी उपलब्ध कराया गया था। परंतु अभी भी कतिपय कारणों से विभिन्न जिलों में शिक्षा सेवकों और तालीमी मरकज की चयन प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। इस चयन प्रक्रिया को पूरी करने के लिए अपर मुख्य सचिव ने 30 जून की समय-सीमा भी तय कर दी है।

Diarch GO

उन्होंने शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज के रिक्त पदों पर शत-प्रतिशत चयन के लिए तय समय-सीमा के अनुसार जहां सर्वेक्षण का काम पूरा हो चुका है, वहां आगामी 15 जून तक और जहां सर्वेक्षण का अभी अधूरा है, वहां आगामी 30 जून तक चयन की प्रक्रिया को पूर्ण कर लेने का आदेश दिया है। 

  डॉ. एस सिद्धार्थ ने जिलाधिकारियों को लिखे अपने पत्र में कहा है कि जिन जिलों में शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज की रिक्ति से संबंधित जिलावार विवरणी में सामान्य जाति के शिक्षा सेवकों को हटाया गया है तथा ऐसे अन्य सभी मामले जिसमें चयन और सेवामुक्ति से संबंधित विवाद उच्च न्यायालय या अन्य सक्षम प्राधिकार के समक्ष लंबित है, उतने वादों एवं स्थान को सुरक्षित रखा जाए। 

NSIT
Nsmch

 साथ ही जिलास्तर पर रिक्त कुल 2206 शिक्षा सेवक व तालीमी मरकज के चयन का काम तय समय-सीमा के अंदर पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप ही शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज का चयन किया जाए।