LATEST NEWS

  • Munger Fake cigarettes
  • Munger Fake cigarettes: नकली सिगरेट कारोबार पर पुलिस की नजर, मुंगेर के बाकरपुर में छापेमारी

  • Purnia road accident
  • Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

  • Sanjay Kumar Singh IAS
  • Sanjay Kumar Singh IAS: IAS संजय कुमार सिंह की बिहार वापसी की तैयारी! सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव

  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हुई हत्या, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर

  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर किया विनष्ट
  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी,

B.Ed College Admission: बिहार में बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए आवेदन शुरु, प्रवेश परीक्षा के बाद होगा एडमिशन, जानें कब तक भर सकेंगे फॉर्म

B.Ed College Admission: बिहार के बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए आज से आवेदन शुरु हो गए हैं। 27 अप्रैल तक इच्छुक उम्मीदवार आवेदन भर सकेंगे। इस बार परीक्षा परीक्षा के आधार पर बीएड कॉलेजों में नामांकन होगा।

B.Ed College Admission
B.Ed College Admission- फोटो : social media

B.Ed College Admission: बिहार के बीएड कॉलेजों में अब नामांकन प्रवेश परीक्षा के बाद लिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में जो बच्चे सफल होंगे उनका एडमिशन होगा। दरअसल, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) ने बीएड और शिक्षा शास्त्री पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीईटी-बीएड 2025) की तिथि जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया आज यानी शुक्रवार से शुरू हो गई है और अभ्यर्थी 27 अप्रैल तक सामान्य शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस दिन तक करे आवेदन 

स्टेट नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने जानकारी दी कि विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 2 मई निर्धारित की गई है। भरे गए आवेदन पत्र में त्रुटियों को सुधारने का अवसर तीन से छह मई तक मिलेगा। वहीं, प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 18 मई को जारी किए जाएंगे। संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 24 मई को संभावित है, जबकि परीक्षा परिणाम की घोषणा 10 जून को की जा सकती है।

प्रवेश परीक्षा के बाद होगा नामांकन

गौरतलब है कि राज्य स्तरीय बीएड प्रवेश प्रक्रिया के लिए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को लगातार छठी बार नोडल विश्वविद्यालय के रूप में चयनित किया गया है। इस संबंध में राजभवन द्वारा अधिसूचना 24 फरवरी को जारी की गई थी। पिछले वर्ष राज्य के 14 विश्वविद्यालयों के अंतर्गत 341 बीएड कॉलेजों की 37,300 सीटों पर नामांकन हुआ था। इस बार सीटों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। वर्ष 2024 में कुल 2,08,818 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था।