LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में होगी 4000 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती, इस दिन जारी होगा नोटिफिकेशन

पहले चरण में छह प्रमुख विषयों में नियुक्तियां होंगी। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र शामिल हैं। करीब 4000 पदों पर नियुक्ति की जाएगी

Bihar Assistant Professor Recruitment 2026
Bihar Assistant Professor Recruitment 2026- फोटो : news4nation

बिहार में सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार जल्द ही 211 नए डिग्री कॉलेजों में करीब 4000 संविदा असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति करने जा रही है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) की ओर से 5 जुलाई तक आधिकारिक विज्ञापन जारी किए जाने की संभावना है। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर नए कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करने के उद्देश्य से यह बहाली की जा रही है।


जानकारी के अनुसार, पहले चरण में छह प्रमुख विषयों में नियुक्तियां होंगी। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र शामिल हैं। इन विषयों में करीब चार हजार पदों पर संविदा के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि नए डिग्री कॉलेजों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां सुचारु रूप से शुरू हो सकें।

Diarch GO


कौन कर सकेगा आवेदन?

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (Post Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास यूजीसी-नेट (UGC-NET) उत्तीर्ण होने या पीएचडी (PhD) की डिग्री होना भी आवश्यक होगा। विस्तृत पात्रता, आयु सीमा और अन्य शर्तों का उल्लेख आयोग द्वारा जारी किए जाने वाले आधिकारिक विज्ञापन में किया जाएगा।


100 अंकों के आधार पर होगा चयन

इस भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए विशेषज्ञों की चयन समिति गठित की जाएगी। चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर नहीं होगा, बल्कि अभ्यर्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सबसे अधिक महत्व दिया जाएगा। कुल 100 अंकों में से 88 अंक अकादमिक प्रदर्शन (Academic Score) और 12 अंक इंटरव्यू के लिए निर्धारित किए गए हैं। इससे योग्य और मेधावी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलने की संभावना है।

NSIT
Nsmch


इतनी मिलेगी सैलरी

चयनित संविदा असिस्टेंट प्रोफेसरों को 57,700 रुपये बेसिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें महंगाई भत्ता (DA) सहित अन्य स्वीकृत लाभ भी मिलेंगे। यानी कुल मासिक वेतन बेसिक पे से अधिक होगा।


211 नए कॉलेजों में मजबूत होगी पढ़ाई

उच्च शिक्षा विभाग का मानना है कि लंबे समय से नए डिग्री कॉलेजों में नियमित शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इस भर्ती के बाद 211 नए सरकारी डिग्री कॉलेजों में शिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और हजारों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा।


सूत्रों के मुताबिक, बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने भर्ती विज्ञापन का प्रारूप लगभग तैयार कर लिया है। अंतिम औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 5 जुलाई तक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इसके बाद इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में हाल के वर्षों की सबसे बड़ी शिक्षक नियुक्तियों में से एक मानी जा रही है, जिससे एक ओर हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा तो दूसरी ओर राज्य के सरकारी कॉलेजों में शिक्षकों की कमी भी काफी हद तक दूर होगी।