LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

SSC CGL 2025: CGL 2025 भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, पहली बार लागू होगा ये नियम, फार्म भरने से पहले जान लीजिए

SSC CGL 2025: SSC CGL 2025 भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। SSC ने CGL 2025 परीक्षा के माध्यम से 14,582 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसके लिए आवेदन भरा जा रहा है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है।

SSC CGL 2025
SSC CGL 2025- फोटो : social media

SSC CGL 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2025 से भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। आयोग अब पहली बार ‘स्लाइडिंग योजना’ लागू करने की तैयारी में है। जिसके तहत चयन प्रक्रिया के बाद रिक्त पदों को प्रतीक्षा सूची के माध्यम से भरा जाएगा। इसे आयोग प्रतीक्षा सूची न कहकर "स्लाइडिंग स्कीम" की संज्ञा दे रहा है। यह योजना केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों, संगठनों और संवैधानिक निकायों में ग्रुप ‘B’ और ‘C’ के सभी पदों को भरने के उद्देश्य से लाई जा रही है। SSC ने इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजा है, और मंजूरी मिलने के बाद यह नई नीति CGL 2025 से ही लागू कर दी जाएगी।

क्या है ‘स्लाइडिंग योजना’?

अब तक SSC भर्ती परीक्षाओं में प्रतीक्षा सूची नहीं बनाता था। लेकिन हाल की भर्तियों में देखा गया है कि दस्तावेज़ सत्यापन के बाद कुछ पद खाली रह जाते हैं। इन्हीं रिक्तियों को भरने के लिए आयोग अब विस्तारित कटऑफ के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को एक अतिरिक्त चक्र में पद आवंटित करेगा। यह बदलाव भर्ती प्रक्रिया को अधिक सम्पूर्ण और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Diarch GO

CGL 2025 भर्ती के लिए अधिसूचना जारी 

SSC ने CGL 2025 परीक्षा के माध्यम से 14,582 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई (रात 11 बजे तक) निर्धारित की गई है, जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 5 जुलाई रात 11 बजे है।

CGL 2024 में हुए थे 17,727 पदों पर नियुक्ति

पिछले वर्ष CGL 2024 के तहत 17,727 पदों के लिए भर्ती की गई थी। CGL 2025 की संख्या कुछ कम जरूर है, लेकिन प्रक्रिया में लचीलापन और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए 'स्लाइडिंग योजना' जैसे सुधारों को शामिल किया गया है।

NSIT
Nsmch

इन पदों पर भर्ती 

SSC CGL 2025 में सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ), आयकर निरीक्षक, केंद्रीय उत्पाद शुल्क निरीक्षक, निवारक अधिकारी, सीबीआई और एनआईए के उप-निरीक्षक, कर सहायक, जेएसओ, प्रभागीय लेखाकार, लेखा परीक्षक, कनिष्ठ लेखाकार, डाक सहायक, छंटाई सहायक, कार्यकारी सहायक, यूडीसी आदि पदों पर भर्ती ली जाएगी।