LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar Teacher News: शिक्षकों के ट्रांसफर में भारी फर्जीवाड़ा, ऐसा खेल जिसकी चर्चा पूरे बिहार में हो रही है, क्या है मामला...

Bihar Teacher News:शिक्षक स्थानांतरण में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। जिन स्कूलों में शिक्षकों की आवश्यकता नहीं है, वहां स्थानांतरण किया गया है, जबकि जिन स्थानों पर जरूरत है, वहां पद ही स्वीकृत नहीं हैं।....

Bihar Teacher News
शिक्षकों के ट्रांसफर में भारी फर्जीवाड़ा- फोटो : social Media

Bihar Teacher News:शिक्षा के मंदिरों में शैक्षणिक न्याय की जगह अब स्थानांतरण की अव्यवस्था का शोर सुनाई दे रहा है। बिहार के भागलपुर जिले में शिक्षक स्थानांतरण को लेकर शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जिन स्कूलों में शिक्षक की आवश्यकता नहीं, वहां नियुक्तियाँ हो रही हैं, और जहाँ शिक्षक की ज़रूरत है, वहाँ पद ही स्वीकृत नहीं हैं। इस गड़बड़ी ने पूरे जिले में शैक्षणिक ढांचे की साख पर गहरा सवालिया निशान लगा दिया है।

सन्हौला प्रखंड स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय बखड्डा में अब कुल 14 शिक्षक होंगे, जिनमें पांच उर्दू विषय के, जबकि छह सामान्य विषय के शिक्षक पहले से ही तैनात हैं। बाकी चार शिक्षक योगदान देने को तैयार हैं, जिससे शिक्षक संख्या छात्रों के अनुपात से तीन गुना ज्यादा हो जाएगी।

दूसरी ओर, शारीरिक शिक्षक हंसराज कुमार, जिन्हें महदेवापुर से स्थानांतरित कर प्राथमिक विद्यालय फुलवरिया भेजा गया है, वहां शारीरिक शिक्षक का पद ही स्वीकृत नहीं है। अब शिक्षक यह सवाल पूछ रहे हैं कि वह किस आधार पर योगदान दें?मिरजानहाट हाई स्कूल सहित कई अन्य विद्यालयों में भी ऐसे ही अजीबो-गरीब हालात हैं। परेशान शिक्षक अब शिकायतों की अर्जी लेकर विभाग के चक्कर काट रहे हैं।

जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि सभी शिकायतों को डिजिटल फॉर्मेट में संग्रहित किया जाएगा, जिसकी निगरानी डीपीओ स्थापना करेंगे।इसके अलावा, डीईओ कार्यालय में बिना उद्देश्य के घूमने वालों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है। अब इंट्री रजिस्टर में नाम, आगमन का उद्देश्य व संबंधित व्यक्ति का विवरण दर्ज करना अनिवार्य होगा। साथ ही, विद्यालय समय में शिक्षक कार्यालय में नहीं आएंगे, यह निर्देश पहले ही जारी किया जा चुका है।

NSIT
Nsmch