LATEST NEWS

  • लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने का पीके ने लिया संकल्प, जन सुराज के शिक्षक संवाद में किया बड़ा ऐलान
  • लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने का पीके ने लिया संकल्प, जन सुराज के शिक्षक

  • Murder in Madhepura
  • राजद विधायक के ममेरे भाई की गोली मारकर हत्या, मधेपुरा में दिनदहाड़े हुआ मर्डर

  • Bhagwant Mann to Visit France
  • केंद्र सरकार को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने भगवंत मान को फ्रांस जाने की दी इजाजत

  • Anant Singh Attacks Vijay Sinha
  • मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का मंत्री विजय सिन्हा पर तीखा हमला, बोले- ‘चोर हैं, जनता परेशान

  • Buxar SI Arrested
  • Bihar Police: 50 हजार की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगेहाथ दबोचा, खाकी में मचा हड़कंप

Bihar Teacher News:छात्रों के टिप्पणी से नाराज गुरु जी ने बेरहमी से बरसाई लाठी, प्रिंसिपल के साथ की गाली-गलौज, स्कूल में जमकर हुआ बवाल

Bihar Teacher News:BPSC शिक्षक सर्वेंद्र कुमार, ने छात्रों द्वारा कथित तौर पर चिढ़ाए जाने के बाद आपा खो दिया और स्कूली बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना ने स्कूल में हंगामा मचा दिया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

Bihar Teacher News
छात्रों के टिप्पणी से नाराज गुरु जी ने बेरहमी से बरसाई लाठी- फोटो : social Media

Bihar Teacher News: बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर क्षेत्र में स्थित मध्य विद्यालय दोगच्छी में एक गंभीर घटना ने शिक्षा के मंदिर की गरिमा को तार-तार कर दिया। यहां एक दिव्यांग BPSC शिक्षक, सर्वेंद्र कुमार, ने छात्रों द्वारा कथित तौर पर चिढ़ाए जाने के बाद आपा खो दिया और स्कूली बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना ने स्कूल में हंगामा मचा दिया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। शिक्षक के इस व्यवहार ने न केवल स्कूल प्रशासन को बैकफुट पर ला दिया, बल्कि अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भी आक्रोश फैल गया।

भागलपुर नाथनगर के मध्य विद्यालय दोगच्छी में  उत्तर प्रदेश के एटा जिले का निवासी शिक्षक को स्कूल में पढ़ाने के दौरान छात्रों ने कथित तौर पर  चिढ़ाया, जिससे वह गुस्से में आ गए।गुस्से में शिक्षक ने कई बच्चों की बेरहमी से पिटाई की, जिससे कुछ बच्चे घायल हो गए।इसके अलावा, सर्वेंद्र ने स्कूल के प्राचार्य के साथ गाली-गलौज की और जनप्रतिनिधियों पर पत्थर फेंके।स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने शिक्षक के व्यवहार की शिकायत की, जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया।पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शिक्षक को हिरासत में लिया और नाथनगर थाने में सौंप दिया।

Diarch GO

अभिभावकों का आरोप है कि सर्वेंद्र ने पिछले कुछ दिनों में कई बच्चों को बेरहमी से पीटा, जिसके कारण कुछ बच्चे घायल हुए। एक जिला परिषद सदस्य ने दावा किया कि शिक्षक चॉकलेट देकर छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार भी करता था। प्राचार्य अरुण कुमार के अनुसार, जब उन्होंने सर्वेंद्र को उनके व्यवहार के बारे में समझाने की कोशिश की, तो शिक्षक ने जोर-जोर से गाली-गलौज शुरू कर दी।

 प्राचार्य ने बताया कि सर्वेंद्र के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें दर्ज की गई थीं। करीब एक साल पहले, स्कूल की छात्राओं ने जॉइंट डायरेक्टर को शिकायत की थी कि सर्वेंद्र कक्षा में बोर्ड पर अनुचित चीजें लिखते हैं। इसके बाद उन्हें पहली और दूसरी कक्षा में पढ़ाने की सलाह दी गई थी, साथ ही FIR की चेतावनी भी दी गई थी। शिक्षक की मां ने दावा किया कि सर्वेंद्र का आगरा में मानसिक स्वास्थ्य का इलाज चल रहा है, और वह दवाइयां नहीं लेता, जिसके कारण वह भागलपुर आ गया।

NSIT
Nsmch

प्राचार्य अरुण कुमार ने सर्वेंद्र के खिलाफ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को 1 अप्रैल को लिखित शिकायत दी थी, जिसमें शिक्षक के अभद्र व्यवहार और बच्चों के साथ मारपीट का जिक्र था।नाथनगर थाने की पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लिया और प्राचार्य को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) से शिकायत दर्ज करने की सलाह दी।

 अभी तक शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इस घटना के बाद शिक्षक के निलंबन या अन्य कार्रवाई की मांग उठ रही है।अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा किया और शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कई अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजने से मना कर दिया, क्योंकि वे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी शिक्षक के व्यवहार की निंदा की और स्कूल प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

शिक्षक के दिव्यांग होने और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देने से मामला और जटिल हो गया है। यह सवाल उठता है कि क्या उनकी नियुक्ति के दौरान उनके स्वास्थ्य की उचित जांच की गई थी?