LATEST NEWS

  • डीएम ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, कई मामलों का किया ऑन द स्पॉट समाधान
  • डीएम ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, कई मामलों का किया ऑन द स्पॉट समाधान

  • RLM Rebels Against Upendra Kushwaha
  • उपेंद्र कुशवाहा का फैसला नहीं मानेंगे! RLM में बगावत करने वाले तीनों विधायक करेंगे NDA उम्मीदवार का विरोध

  • Opposition March to EC
  • बिहार चुनाव रद्द करा कर ही मानेंगे! राहुल गांधी के नेतृत्व में EC तक विपक्ष का मार्च,

  • Siwan Builder Alleges 50L Extortion MLA Denies Commission Claim
  • Bihar Crime: चिराग की पार्टी के विधायक पर 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप! 3 प्रतिशत कमीशन मांगने

  • Pali-Prakrit Centres of Excellence
  • पाली-प्राकृत भाषाओं का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बिहार के बदले ओडिशा-गुजरात में शुरू करने का विरोध, मगही कनेक्शन की

बाल्डविन एकेडमी में मनाया गया ‘सहायक दिवस’ – समर्थन में एक सुंदर अभिव्यक्ति

बाल्डविन एकेडमी, धवलपुरा कैंपस में ‘सहायक दिवस’ हर्षोल्लास एवं सम्मान के साथ मनाया गया। यह दिवस उन सभी सहायक कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट करने के लिए आयोजित किया गया।

Baldwin Academy

पटना : बाल्डविन एकेडमी, धवलपुरा कैंपस में ‘सहायक दिवस’ हर्षोल्लास एवं सम्मान के साथ मनाया गया। यह दिवस उन सभी सहायक कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट करने के लिए आयोजित किया गया, जिनके निरंतर योगदान से विद्यालय सुव्यवस्थित रूप से संचालित होता है। 

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई, जिसने माहौल को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया। इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव रंजन सिन्हा ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने अपने संबोधन में सहायक कर्मचारियों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि विद्यालय की सफलता में इनका मौन लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान होता है।

Diarch GO

छात्रों द्वारा प्रस्तुत लघु नाटक, नारे, नृत्य और भाषणों ने सभी को भावविभोर कर दिया। कविता पाठ ने इस अवसर को और भी भावनात्मक बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में सहायक कर्मचारियों का सम्मान समारोह रहा, जिसमें उन्हें पुष्पगुच्छ, धन्यवाद कार्ड एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके माध्यम से विद्यालय परिवार ने उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

अंत में सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई, जहाँ शिक्षकों, विद्यार्थियों और सहायक कर्मचारियों ने साथ मिलकर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में समय बिताया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं सहायक कर्मचारीगण उपस्थित थे।

NSIT
Nsmch