LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक
  • Bihar News : बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, विभिन्न विभागों के अधिकारियों

  • वैशाली नाव हादसा: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा-अस्पताल में ऑक्सीजन और डॉक्टर होते तो बच जाती कई जानें, पीड़ितों को मिले 3 डिसमिल जमीन"
  • वैशाली नाव हादसा: तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा-अस्पताल में ऑक्सीजन और डॉक्टर होते तो बच

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 'अपराध की गंभीरता' के आधार पर किशोर को जमानत से इनकार नहीं, बाल न्याय अधिनियम है सर्वोपरि
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 'अपराध की गंभीरता' के आधार पर किशोर को जमानत से

  • वाराणसी में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी का बड़ा बयान: "शिक्षा और कर्म के बिना समाज का विकास असंभव, बच्चों की पढ़ाई हो सर्वोच्च प्राथमिकता"
  • वाराणसी में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी का बड़ा बयान: "शिक्षा और कर्म के बिना समाज का विकास असंभव,

  • Bihar News : नवगछिया का 423 साल पुराना तेतरी दुर्गा मंदिर, चमत्कारिक मेढ़ और एक सपने से जुड़ी है इस ऐतिहासिक शक्तिपीठ की स्थापना की कहानी
  • Bihar News : नवगछिया का 423 साल पुराना तेतरी दुर्गा मंदिर, चमत्कारिक मेढ़ और एक सपने से जुड़ी

डीएम ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, कई मामलों का किया ऑन द स्पॉट समाधान

गयाजी जिलाधिकारी ने मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया। इस जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिसे डीएम ने गंभीरतापूर्वक सुना और कई मामलों का ऑन स्पॉट निपटारा किया....

डीएम ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, कई मामलों क
डीएम जनता दरबार में उमड़ी भीड़- फोटो : मनोज कुमार

Gayaji : जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026 को समाहरणालय परिसर में आयोजित 'जनता दरबार' में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं बेहद गंभीरतापूर्वक सुनीं। इस दौरान जिलाधिकारी ने दूर-दराज के क्षेत्रों से अपनी फरियाद लेकर आए 50 से अधिक नागरिकों से सीधे बातचीत कर उनकी शिकायतों को देखा और कई मामलों का मौके पर ही ऑन द स्पॉट निष्पादन कराया।

भूमि विवाद, आवास और पेंशन से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं

Diarch GO

जनता दरबार के दौरान आम नागरिकों ने भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुआवजा राशि के भुगतान, आरटीपीएस (RTPS) सेवाओं और शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। डीएम ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याओं का अवलोकन किया और संबंधित विभागीय फाइलों की अद्यतन स्थिति जानी।

प्राथमिकता के आधार पर आवेदनों का निष्पादन करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों को पंजीकृत करते हुए उन्हें प्राथमिक स्तर पर निष्पादित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

NSIT
Nsmch

विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई की हिदायत

डीएम शशांक शुभंकर ने उपस्थित सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दरबार से जुड़े प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर हल करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने विभाग से संबंधित शिकायतों की मॉनिटरिंग खुद करें ताकि फरियादियों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े।

स्थानीय स्तर पर त्वरित राहत देने पर बल

जिला प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही सुलभ और पारदर्शी न्याय दिलाना है। डीएम ने कहा कि जनता दरबार जैसे आयोजनों से शासन और प्रशासन के प्रति आम लोगों का विश्वास मजबूत होता है, इसलिए सभी अधिकारी जनता से प्राप्त आवेदनों को संवेदनशीलता और पूरी निष्ठा के साथ निपटाएं।

मनोज कुमार की रिपोर्ट