LATEST NEWS

  • हाईकोर्ट की रोक के बावजूद निर्माण जारी! राजीव नगर में थाने की गाड़ी के सामने उठती रहीं दीवारें
  • हाईकोर्ट की रोक के बावजूद निर्माण जारी! राजीव नगर में थाने की गाड़ी के सामने उठती रहीं दीवारें

  • CHHATH PUJA 2026 : मुंगेर में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, डीएम ने नाव से गंगा घाटों का किया निरीक्षण
  • CHHATH PUJA 2026 : मुंगेर में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, डीएम ने नाव से गंगा घाटों का

  • Lalan Singh Missing from JDU Posters,
  • JDU के पोस्टर से ललन सिंह आउट ! MLC चुनाव के बाद पार्टी में नया सीयासी समीकरण, निशांत

  • बिहार में गरीबों के निवाले पर बड़ा सवाल: वैशाली और बेलसर के गोदामों में सड़ रहा चावल, मंत्री के बयान से खुली वितरण प्रणाली की पोल
  • बिहार में गरीबों के निवाले पर बड़ा सवाल: वैशाली और बेलसर के गोदामों में सड़ रहा चावल, मंत्री

  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

Bihar Teacher News: हेड मास्टर साहेब बुरी तरह फंस गए, डीएम ने तुरंत किया निलंबित, की थी ये गलती

Bihar Teacher News:सरकारी कर्मचारियों का आचरण देश और जनता के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए, और इस तरह के

Bihar Teacher News
हेड मास्टर साहेब बुरी तरह फंस गए- फोटो : social Media

Bihar Teacher News: बिहार के अररिया जिले में एक सरकारी हेडमास्टर का विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया। काचमोह प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर राजेश कुमार यादव ने नेपाल में भड़की हिंसा को भारत से जोड़ते हुए ऐसा वक्तव्य दिया, जिसे देश विरोधी माना गया। इसके तुरंत बाद उन्हें डीएम के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि राजेश कुमार यादव देश विरोधी बातें कर रहे हैं। डीईओ संजय कुमार ने बताया कि यह कृत्य शिक्षक की मर्यादा और विभागीय नियमों के विपरीत है और इसे गंभीरता से लिया गया है।

निलंबन आदेश: बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 की सुसंगत धाराओं के आधार पर जारी।

मुख्यालय स्थानांतरण: निलंबन की अवधि में हेडमास्टर को प्रखंड संसाधन केंद्र सिकटी में तैनात किया गया।

NSIT
Nsmch

अनुशासनात्मक दिशा-निर्देश: डीएम अनिल कुमार ने कहा कि सरकारी कर्मचारी द्वारा देश के खिलाफ ऐसी बातें करना गंभीर अपराध है और डीईओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

डीएम अनिल कुमार ने स्पष्ट किया कि सरकारी कर्मचारियों का आचरण देश और जनता के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए, और इस तरह के बयान को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।