LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

Bihar Teacher News: गुरु घंटाल के गंदे काम से शिक्षा विभाग शर्मसार,दरवाजा बंद कर कुकर्म की कोशिश,रसोइया के इल्जाम से स्कूल में बवाल

Bihar Teacher News: बिहार के एक हेडमास्टर की घिनौती करतूत सामने आयी है.महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

Bihar Teacher News
हेडमास्टर की घिनौती करतूत- फोटो : social Media

Bihar Teacher News: भोजपुर जिले के जरोवरपुर गांव स्थित अपग्रेड मिडिल स्कूल में एक गंभीर घटना सामने आई है। महिला रसोइया ने आरोप लगाया है कि स्कूल के हेडमास्टर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, ने उनके साथ छेड़खानी की। यह घटना तब हुई जब रसोइया विद्यालय के रसोई घर में खाना बना रही थी। हेडमास्टर ने उन्हें क्लास रूम में बुलाया और बच्चों को बाहर भेज दिया। इसके बाद, उन्होंने क्लास रूम का दरवाजा बंद कर दिया और रसोइया के साथ छेड़खानी करने लगे।

जब रसोइया ने इसका विरोध किया, तो हेडमास्टर ने उन्हें डंडों से पीटा, जिससे वह घायल हो गईं। इस दौरान, उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण वहां पहुंचे और हंगामा शुरू हो गया। आक्रोशित लोगों ने हेडमास्टर की पिटाई कर दी। दोनों पक्षों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया।

Diarch GO

हेडमास्टर ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने महिला रसोइया के बेटे को डांटा था और उसके बाद उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोग विद्यालय को डिस्टर्ब करते हैं और इसी कारण से यह मामला उठाया गया है।

इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिए गए हैं और मुफस्सिल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार शाह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता से जांच की जाएगी।

NSIT
Nsmch