LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar School News: मिड-डे मील में सांप मिलने के मामले में कार्रवाई, प्रधानाध्यापिका समेत कई शिक्षकों पर केस दर्ज, अस्पताल बना था स्कूल

Bihar School News: मिड-डे मील में सांप मिलने के मामले में प्रधानाध्यापिका अनुपमा कुमारी सहित कई शिक्षकों, रसोइयों और मध्याह्न भोजन से जुड़े कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Action in Mid Day Meal Snake Case FIR Against Headmistress T
कई शिक्षकों पर केस दर्ज- फोटो : social Media

Bihar School News: सहरसा जिले के महिषी प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बलुआहा में मिड-डे मील खाने के बाद जो हुआ, उसने पूरे इलाके को दहशत और आक्रोश में डाल दिया। 300 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

Diarch GO

जानकारी के अनुसार, बच्चों को परोसे गए मिड-डे मील में कथित तौर पर सांप का बच्चा मिलने की बात सामने आई है। भोजन करने के कुछ ही देर बाद कई बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट जैसी गंभीर शिकायतें होने लगीं। देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि स्कूल एक अस्थायी अस्पताल में बदल गया।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण भी स्कूल पहुंच गए और बच्चों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर भी किया गया। इस घटना ने सरकारी स्कूलों में चल रही मिड-डे मील योजना की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NSIT
Nsmch

वहीं दूसरी ओर, इस मामले में प्रशासन ने भी कार्रवाई तेज कर दी है। प्रधानाध्यापिका अनुपमा कुमारी सहित कई शिक्षकों, रसोइयों और मध्याह्न भोजन से जुड़े कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने महिषी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए पूरे विद्यालय प्रबंधन और केंद्रीयकृत रसोईघर से जुड़े जिम्मेदारों पर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई केलिए थाने को पत्र लिखा है।



इस घटना ने न सिर्फ शिक्षा व्यवस्था, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा तंत्र पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। फिलहाल सभी बीमार बच्चों का इलाज जारी है और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। गांव में अभी भी तनाव और चिंता का माहौल है, जबकि अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद आक्रोशित हैं। वहीं प्रशासन ने सख्त कदम उठाकर लोगों के घाव पर मरहम लगाया है।