LATEST NEWS

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

  • Maner PACS President Murder Case
  • पटना STF की बड़ी कार्रवाई: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का वांछित आरोपी प्रिंस कुमार गिरफ्तार

  • Anant Singh
  • सुप्रीम कोर्ट से झटका लगते ही अनंत सिंह का बड़ा आरोप, नीरज कुमार ने कराई दुलारचंद यादव

  • Bihar Teacher Crime:  गुरु-शिष्या का पवित्र रिश्ता शर्मसार, छात्रा को नेपाल ले जा रहा शिक्षक SSB के हत्थे चढ़ा, तत्काल सस्पेंड
  • Bihar Teacher Crime: गुरु-शिष्या का पवित्र रिश्ता शर्मसार, छात्रा को नेपाल ले जा रहा शिक्षक SSB के

  • Former Rajya Sabha MP RK Sinha
  • आरके सिन्हा का निधन, भाजपा पूर्व राज्यसभा सांसद ने SIS security से हजारों बिहारियों को दिया रोजगार

Vastu Tips for Diwali: दिवाली से पहले घर से जरूर निकाल दें ये चीजें, वरना बढ़ेगी नकारात्मक ऊर्जा

Vastu Tips for Diwali: दिवाली से पहले वास्तु शास्त्र के अनुसार घर से कुछ चीजें बाहर निकालना जरूरी है। टूटा शीशा, टूटी मूर्तियां और खराब घड़ी जैसी वस्तुएं घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

Vastu Tips for Diwali
दिवाली और वास्तु शास्त्र का संबंध- फोटो : social media

Vastu Tips for Diwali: वास्तु शास्त्र भारतीय जीवनशैली और आस्था से गहराई से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि यदि घर में वास्तु नियमों का पालन किया जाए तो जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। खासकर दिवाली के समय इन नियमों का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि यह त्योहार माता लक्ष्मी के स्वागत और समृद्धि का प्रतीक है।

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार दिवाली से पहले घर की साफ-सफाई करना और कुछ नकारात्मक वस्तुओं को घर से बाहर निकालना बेहद जरूरी है। यदि ऐसा न किया जाए तो घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है और इससे सुख-समृद्धि पर बुरा असर पड़ सकता है।

टूटा हुआ शीशा और कांच की चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार टूटा हुआ शीशा या कांच घर में रखना अशुभ माना जाता है।यह न केवल घर की ऊर्जा को नकारात्मक बनाता है बल्कि घर के कामकाज और रिश्तों में भी बाधाएं उत्पन्न करता है।इसलिए दिवाली से पहले यदि आपके घर में टूटे हुए कांच के बर्तन, आईना या सजावटी सामान हैं तो उन्हें तुरंत बाहर निकाल दें।

टूटी हुई मूर्तियां

घर के मंदिर या किसी भी कोने में रखी टूटी हुई भगवान की मूर्तियां भी वास्तु दोष पैदा करती हैं।ऐसी मूर्तियों को घर में रखने से पूजा-पाठ का फल नहीं मिलता।घर के सदस्यों के बीच अनबन और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।वास्तु के अनुसार, दिवाली से पहले इन मूर्तियों को सम्मानपूर्वक घर से बाहर निकाल दें और नदी या किसी पवित्र स्थान पर विसर्जित करें।

NSIT
Nsmch

बंद या खराब घड़ी

घर में रखी बंद या खराब घड़ी भी अशुभ मानी जाती हैयह घर में रुकावट, ठहराव और आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है।खराब घड़ी को रखना ऐसा माना जाता है मानो समय को रोक दिया गया हो।इसलिए दिवाली से पहले घर में रखी खराब घड़ियों को या तो ठीक करवा लें या फिर घर से बाहर निकाल दें।

दिवाली से पहले सफाई और सकारात्मक ऊर्जा

दिवाली पर सफाई का महत्व सिर्फ दिखावे के लिए नहीं है बल्कि इसका गहरा आध्यात्मिक और वास्तु शास्त्र संबंधी महत्व है।टूटी-फूटी चीजें निकालने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।माता लक्ष्मी का वास वहीं होता है, जहां स्वच्छता और सकारात्मकता हो।इसलिए दिवाली से पहले हर कोने की सफाई और अनुपयोगी वस्तुओं का निस्तारण करना बेहद जरूरी है।