LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Basant Panchami : बसंत पंचमी पर कर रहे हैं सरस्वती पूजा तो अपनी राशि के अनुसार जरुर करें यह काम, आराधना के पहले देखें राशियों का शुभ संयोग

Basant Panchami
Basant Panchami- फोटो : news4nation

Basant Panchami : बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है. इस वर्ष माघ शुक्ल पक्ष पंचमी यानी बसंत पंचमी 3 फरवरी को है. इस दिन सरस्वती पूजा का विधान करना बेहद खास फलदायी होता है. हालांकि पूजा के लिए अलग अलग राशि वाले जातकों को विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है जिससे उनकी मनोकामना पूर्ण हो. 

इस दिन प्रातः स्नान कर पीले या सफेद वस्त्र धारण करने का महत्व है। पूजा की शुरुआत मां सरस्वती की मूर्ति या चित्र स्थापित कर की जाती है। देवी को पीले फूल, हल्दी, अक्षत, सफेद वस्त्र और मिठाई अर्पित की जाती है। इसके बाद "ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः" मंत्र का जाप करने से विद्या और ज्ञान की वृद्धि के लिए मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है।

अपनी राशि के अनुसार यह जरुर करें

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को वसंत पंचमी के दिन ब्राह्मण को सफेद कपड़े दान करने चाहिए। 

वृश्चिक राशि

वसंत पंचमी पर आप माता सरस्वती को श्वेत रेशमी कपड़ा अर्पित करें। 

मकर राशि

मकर राशि के लोग सफेद रंग का अनाज दान करें। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को वसंत पंचमी के दिन शिक्षा से जुड़ी चीजों का दान करना चाहिए।

मीन राशि

इस राशि के लोगों को छोटी कन्याओं में पीले रंग के वस्त्र दान करने चाहिए। 

वसंत पंचमी पर राशि के अनुसार करें उपाय

मेष राशि

मेष राशि के लोग सफेद रंग के वस्त्र धारण करें, इसके बाद सरस्वती मां की पूजा करते हुए 'सरस्वती कवच' का पाठ करें। 

वृषभ राशि

इस राशि के लोग वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को सफेद चंदन लगाएं, साथ ही पूजा में फूल अर्पित करें।

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों को सरस्वती पूजा में माता को हरे रंग का पेन अर्पित करना चाहिए। फिर बाद में इसी कलम से अपने कार्यों को पूरा करें, इससे लेखन से जुड़ी समस्याएं समाप्त होती हैं।

NSIT
Nsmch

कर्क राशि

वसंत पंचमी के दिन कर्क राशि के लोगों को मां सरस्वती को खीर का भोग लगाना चाहिए। 

सिंह राशि

आप वसंत पंचमी की पूजा के दौरान माता को केसरिया रंग की कलम अर्पित करें। 

कन्या राशि

वसंत पंचमी के दिन इस राशि के जातकों को किताबों का दान करना चाहिए।