LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

चार दशक से मोकामा में हो रहा रावण दहन समारोह, 60 फीट का रहेगा दशानन का पुतला, विजयादशमी पर भव्य आयोजन

दुर्गा पूजा की विजयादशमी पर रावण दहन समारोह मोकामा के सांस्कृतिक गौरव का पर्याय बन चुका है. इस बार रावण का पुतला 60 फीट का जबकि कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले 55-55 फीट के होंगे.

Ravana Dahan ceremony in Mokama
Ravana Dahan ceremony in Mokama- फोटो : news4nation

Ravana Dahan : असत्य पर सत्य के विजय के प्रतीक विजयादशमी पर रावण दहन समारोह का आयोजन पटना के मोकामा में किया जाएगा. मोकामा के एसकेएम स्कूल परिसर में होने वाले आयोजन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रह है. रावण वध समारोह समिति के सचिव सुदर्शन ने बताया कि इस वर्ष रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले बनाने का काम सम्पन्नता की ओर है. 2 अक्टूबर को शाम 3 बजे उद्घाटन समारोह होगा. इस वर्ष रावण का पुतला 60 फीट का जबकि कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले 55-55 फीट के होंगे. पुतलों को स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है. 

ये होंगे अतिथि 

उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति उपेंद्र प्रसाद सिंह होंगे. वहीं विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र मोकामा घाट में पदस्थापित डीआईजी रविन्द्र भगत होंगे. कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष वरीय लेखापरीक्षक (सेवानिवृत्त) देवेन्द्र प्रसाद सिंह होंगे. वहीं समारोह की अध्यक्षता श्रीकांत सिंह (शिक्षक) करेंगे. सुदर्शन ने बताया कि श्री राम दरबार झांकी की शुरुआत तपस्वी जी ठाकुरबाड़ी से होगी और नगर भ्रमण उपरांत शाम 5 बजे राम-रावण युद्ध होगा. बाद में रावण दहन का आयोजन होगा. 

1980 के दशक में शुरुआत 

मोकामा में वर्ष 1980 के दशक में रावण दहन समारोह की शुरुआत हुई थी. राजधानी पटना के बाद जिले में मोकामा ही एक मात्र शहर है जहां हर वर्ष रावण दहन समारोह होता है. सुदर्शन ने बताया कि मोकामा के सांस्कृतिक गौरव का पहचान ले चुके रावण दहन समारोह के सफल आयोजन को लेकर समिति ने उपसमितियों का गठन किया है. श्री राम दरबार झांकी को लेकर तैयारियों जोरों पर है. साथ ही पुलिस एवं प्रशासन द्वारा भी तैयारियों में सहयोग दिया जा रहा है. 

पुलिस-प्रशासन भी सक्रिय 

दुर्गा पूजा के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बाढ़, अंचल अधिकारी, मोकामा, थानाध्यक्ष, मोकामा एवं नगर परिषद मोकामा के कर्मी के साथ मोकामा स्थित रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया गया तथा रावण दहन स्थल पर मजबूत बैरिकेटिंग, सीसीटीवी कैमरा, रोशनी की व्यवस्था, पर्याप्त साफ सफाई की व्यवस्था के मद्देनजर संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त मोकामा स्थित प्रतिमा विसर्जन स्थल का भी निरीक्षण किया गया तथा विसर्जन स्थल पर कृत्रिम तालाब का निर्माण कराकर कृत्रिम तालाब में हीं प्रतिमा विसर्जन करने का हीं निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त पंचमहला थाना अंतर्गत ग्राम रामपुर डुमरा में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन हेतु नया अनुज्ञप्ति आवेदन प्राप्त होने पर स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष पंचमहला को विधि व्यवस्था के लिए निर्देश दिया गया।

NSIT
Nsmch