LATEST NEWS

  • Munger Fake cigarettes
  • Munger Fake cigarettes: नकली सिगरेट कारोबार पर पुलिस की नजर, मुंगेर के बाकरपुर में छापेमारी

  • Purnia road accident
  • Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

  • Sanjay Kumar Singh IAS
  • Sanjay Kumar Singh IAS: IAS संजय कुमार सिंह की बिहार वापसी की तैयारी! सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव

  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हुई हत्या, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर

  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर किया विनष्ट
  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी,

Chandra Grahan 2025: होली पर लगेगा चंद्र ग्रहण, रंगों के त्योहार में चांद की कलाएं लाएंगी बड़ा बदलाव, भूल कर ना करें ये काम

Chandra Grahan 2025: 14 मार्च को चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस दिन सूर्य का राशि परिवर्तन और चंद्र ग्रहण, दोनों घटनाएं एक साथ होंगी। इसलिए इसे खास माना जा रहा है।

Chandra Grahan
Chandra Grahan 2025- फोटो : social media

Chandra Grahan 2025: फाल्गुन मास की पूर्णिमा यानी होलिका दहन के अगले दिन चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। 14 मार्च को भी पूर्णिमा तिथि रहेगी। खास बात यह है कि इस दिन सूर्य का राशि परिवर्तन और चंद्र ग्रहण, दोनों घटनाएं एक साथ होंगी। दरअसल, सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं, और इस बार यह बदलाव 14 मार्च को होगा, जब सूर्य गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। 

चंद्र ग्रहण एक खग्रास चंद्र ग्रहण होगा

इसी समय चंद्र ग्रहण भी लगेगा। इस महीने शनि भी मीन राशि में आ जाएंगे। यह चंद्र ग्रहण एक खग्रास चंद्र ग्रहण होगा। जिसका सूतक काल महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहण के दौरान चंद्रमा कन्या राशि में स्थित रहेंगे। इस तरह, 14 मार्च को दो प्रमुख ग्रहों से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाएं घटित होंगी।

चंद्र ग्रहण का सूतक लगेगा या नहीं?

यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक प्रभावी नहीं होगा। जिस देश में ग्रहण नहीं दिखता, वहां उसका धार्मिक प्रभाव नहीं माना जाता। इस प्रकार, होली के बाद पड़ने वाले इस चंद्र ग्रहण का भारत में धार्मिक रूप से कोई प्रभाव नहीं होगा। हालांकि, विभिन्न राशियों पर इसका असर हो सकता है।

होली कब है? शुभ मुहूर्त

इस साल पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को रहेगी। सुबह 10:36 बजे से भद्रा काल शुरू होगा। इसी दिन, रात में भद्रा समाप्त होने के बाद, होलिका दहन किया जाएगा। पूर्णिमा तिथि की अवधि: 13 मार्च सुबह 10:36 बजे से 14 मार्च दोपहर 12:35 बजे तक। होलिका दहन 13 मार्च को रात 11:28 बजे के बाद है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11:30 बजे से 12:35 बजे तक है।

NSIT
Nsmch

भद्रा काल

इस दिन भद्रा काल भी लग रहा है। भद्रा काल सुबह 10:36 बजे से रात 11:28 बजे तक रहेगा। जो इस बार मृत्यु लोक की भद्रा रहेगी। इस प्रकार, 13 मार्च की रात होलिका दहन किया जाएगा, और 14 मार्च को चंद्र ग्रहण पड़ेगा, लेकिन भारत में इसका कोई धार्मिक प्रभाव नहीं होगा।