LATEST NEWS

  • Patna Food Safety Inspection
  • Patna Food Safety: पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 होटल-रेस्टोरेंट की जांच, वेज-नॉनवेज साथ तो

  • Patna Traffic Diversion: पटना के 46 साल पुराने राजेंद्रनगर आरओबी की बढ़ेगी उम्र, 25 साल तक भारी ट्रैफिक का दबाव झेलने की तैयारी,  चारपहिया वाहनों पर इस दिन से रोक
  • Patna Traffic Diversion: पटना के 46 साल पुराने राजेंद्रनगर आरओबी की बढ़ेगी उम्र, 25 साल तक भारी ट्रैफिक

  • Bihar Chief Minister Office: सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव बन सकते हैं संजय कुमार सिंह, ओडिशा से बिहार लाने की प्रक्रिया शुरू
  • Bihar Chief Minister Office: सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव बन सकते हैं संजय कुमार सिंह, ओडिशा से बिहार

  • LPG Price Today
  • LPG Price Today: दिवाली-छठ से पहले गैस सिलेंडर के दाम जान लें, दिल्ली-पटना समेत 9 शहरों की रेट

  • Anant Singh: मोकामा के बाहुबली MLA की दुलारचंद यादव हत्याकांड की पहली बरसी पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अनंत सिंह की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई
  • Anant Singh: मोकामा के बाहुबली MLA की दुलारचंद यादव हत्याकांड की पहली बरसी पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें,

भव्य कलश यात्रा के साथ मोकामा में बाबा परशुराम महोत्सव का शुभारम्भ, उप मुख्यमंत्री ने किया स्वागत, झांकी में भक्ति, राष्ट्रीयता, लोक संस्कृति का संगम

भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम हैं. बिहार के मोकामा में बाबा परशुराम महोत्सव का राजकीय समारोह भव्य कलश सह शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ. इसमें भक्ति, राष्ट्रीयता, लोक संस्कृति का संगम देखने को मिला.

बाबा परशुराम महोत्सव मोकामा
बाबा परशुराम महोत्सव मोकामा- फोटो : news4nation

Parshuram Jayanti : परशुराम जयंती पर पटना के मोकामा स्थित परशुराम मंदिर में भव्य राजकीय समारोह की शुरुआत हुई। मोकामा के परशुराम मंदिर में बाबा परशुराम बाल रूप में विराजमान हैं। यहां हर साल भव्यता पूर्वक परशुराम जयंती महोत्सव मनाया जाता है। इस बार अक्षय तृतीया पर मोकामा में भव्य कलश यात्रा के साथ राजकीय परशुराम जयंती महोत्सव का शुभारंभ हुआ। यह महोत्सव 6 मई 2025 तक चलेगा. 

राजकीय परशुराम जयंती महोत्सव का शुभारम्भ कलश यात्रा से हुआ जिसमें लोक संस्कृति, धार्मिकता, अध्यात्म, राष्ट्रीयता और आतंक के खिलाफ एकजुटता के संदेश देने वाली झांकी सजाई गई. कलश यात्रा में करीब तीनहजार से  की संख्या में शामिल मातृशक्ति ने गंगा पूजन के उपरांत नगर भ्रमण करते हुए कलश यात्रा की। हाथी, घोड़े, ऊंट सहित कई प्रकार की झांकी शोभा यात्रा में शामिल रही। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के लोककलाकारों और नर्तकों ने आकर्षक प्रस्तुति से शोभायात्रा को भव्यता प्रदान की। विशेषकर बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी से आए डमरू वादक कलाकारों ने अद्भुत समा बांधा. कलश सह शोभायात्रा में भक्ति, अध्यात्म, लोक संस्कृति की त्रिवेणी संगम देखने को मिला। झांकी का एक मुख्य आकर्षण पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ स्कूली बच्चों द्वारा दिया गया संदेश रहा. बच्चों ने हाथों में पोस्टर लहराकर आतंक के खिलाफ देश की एकता, अखंडता का संदेश दिया. 

NSIT
Nsmch

करीब पांच किलोमीटर की कलश सह शोभायात्रा के स्वागत में जगह जगह ग्रामीणों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। वहीं श्रद्धालुओं की सेवा में कई सामाजिक संगठनों की ओर से पानी, ठंडाई, छांछ आदि मार्ग सेवा दी गई। कलश यात्रा और झांकी का स्वागत करने बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी मोकामा पहुंचे. उन्होंने कलश यात्रियों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया. वहीं परशुराम मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना की और जल्द ही मोकामा परशुराम मंदिर को भव्य मंदिर के रूप में विकसित करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन को विकसित करने में  मोकामा परशुराम मंदिर एक अहम आयाम होगा. 

पटना जिला प्रशासन की ओर से राजकीय महोत्सव को लेकर दिनांक 30 अप्रैल से 6 मई के बीच प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. इसमें ख्यातिप्राप्त कलाकार अमृता दीक्षित, कमलेश कुमार, नीतू कुमारी, रंजीत पाठक, रागिनी भारती, सुमित बाबा और सत्येन्द्र कुमार संगीत अपनी प्रस्तुतियां देंगे. साथ ही रोजाना रात्रि 8 बजे भागवत कथा का आयोजन होगा जिसमें व्यासपीठ से ऋतुसाक्षी द्विद्वेदी जी कथा श्रवण कराएंगी.