LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

विश्व का इकलौता मंदिर जहां रात में आती है घुंघरुओं की आवाज, जहां भगवान कृष्ण के साथ विराजती हैं मीरा बाई

भगवान श्री कृष्ण के साथ राधा रानी नहीं बल्कि मीरा बाई की मूर्ति भी है।यह विश्व का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां भगवान श्री कृष्ण के साथ राधा रानी नहीं बल्कि मीरा बाई की मूर्ति विराजमान है।

Meera Bai sits with Lord Krishna
इकलौता मंदिर जहां रात में आती है घुंघरुओं की आवाज- फोटो : Social Media

Krishna temple: हिमाचल प्रदेश के नूरपुर में स्थित प्राचीन किला मैदान में भगवान श्री बृजराज स्वामी का मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यह विश्व का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां भगवान श्री कृष्ण के साथ राधा रानी नहीं बल्कि मीरा बाई की मूर्ति विराजमान है। इस अद्वितीय संयोग के कारण यह मंदिर विश्वभर में प्रसिद्ध है।

एक अनूठी कहानी:

इस मंदिर की स्थापना के पीछे एक रोचक कहानी जुड़ी हुई है। 17वीं शताब्दी में नूरपुर के राजा जगत सिंह जब चित्तौड़गढ़ गए थे, तब उन्हें एक मंदिर में श्री कृष्ण और मीरा बाई की मूर्तियों के सामने एक महिला को भजन गाते हुए देखा। इस दृश्य से अत्यंत प्रभावित होकर राजा जगत सिंह ने उन मूर्तियों को चित्तौड़गढ़ के राजा से भेंट स्वरूप मांग लिया। चित्तौड़गढ़ के राजा ने प्रसन्न होकर उन्हें यह अमूल्य उपहार प्रदान किया।

नूरपुर लौटकर राजा जगत सिंह ने इन मूर्तियों को स्थापित करने के लिए अपने दरबार-ए-खास को मंदिर में परिवर्तित कर दिया। आज भी, राजस्थानी शैली की काले संगमरमर से निर्मित श्री कृष्ण की और अष्टधातु से निर्मित मीरा बाई की मूर्तियां इस मंदिर में विराजमान हैं। मंदिर की भित्तियों पर कृष्ण लीलाओं के मनमोहक चित्रण दर्शनीय हैं।

जन्माष्टमी का उत्सव:

हर साल जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस ऐतिहासिक मंदिर में दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु आते हैं। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और भव्य उत्सव आयोजित किया जाता है। इस दिन मंदिर की रौनक देखते ही बनती है।

NSIT
Nsmch