LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Today horoscope 29 January 2025: मौनी अमावस्या के दिन ग्रहों की चाल से आपका दिन जाएगा कैसा, जानें पूरा 12 राशि के जातको का राशिफल

जानें 29 जनवरी 2025 का राशिफल। मौनी अमावस्या के दिन किन राशियों को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। पढ़ें आज का राशिफल।

Today horoscope 29 January 2025: मौनी अमावस्या के दिन ग्रहों
horoscope- फोटो : freepik

Today rashifal 29 January 2025: मौनी अमावस्या के दिन का विशेष महत्व है, खासकर प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ के दौरान। ग्रहों की चाल के अनुसार, कुछ राशियों के लिए यह दिन बेहद शुभ रहेगा, जबकि कुछ को सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं 29 जनवरी 2025 का राशिफल और किन राशियों के लिए आज  का दिन खास रहने वाला है।

मेष राशि आज  का राशिफल (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज  का दिन बिजनेस की योजनाओं पर ध्यान देने का है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, लेकिन टेंशन अधिक हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ी डील फाइनल हो सकती है। सुझाव: नई संपत्ति खरीदने की योजना पूरी हो सकती है।

वृषभ राशि आज  का राशिफल (Taurus)

वृषभ राशि वालों के चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप अपने कामों को अच्छी तरह पूरा करेंगे। सुझाव: किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह पर जरूर अमल करें।

मिथुन राशि आज  का राशिफल (Gemini)

मिथुन राशि के लोग आज  कोई कठोर फैसला ले सकते हैं। आप परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर राहत महसूस करेंगे। सुझाव: बेवजह की लड़ाई-झगड़े से बचें और धैर्य बनाए रखें।

NSIT
Nsmch

कर्क राशि आज  का राशिफल (Cancer)

कर्क राशि वालों को आज  मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, लेकिन परिवार में लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं। सुझाव: किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य से काम लें।

सिंह राशि आज  का राशिफल (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं और नौकरी में बदलाव की संभावनाएं बन सकती हैं। सुझाव: किसी भीड़भाड़ वाली जगह जाने से बचें।

कन्या राशि आज  का राशिफल (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज  का दिन विशेष रूप से फलदायक रहेगा, लेकिन काम का तनाव अधिक रहेगा। व्यापार में धोखाधड़ी की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। सुझाव: काम में महिला मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला राशि आज  का राशिफल (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज  का दिन ठीक रहेगा। माताजी से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सुझाव: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को ज्यादा मेहनत करनी होगी।

वृश्चिक राशि आज  का राशिफल (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए सावधानी और सतर्कता बरतने का दिन रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे, लेकिन काम में गलती हो सकती है। सुझाव: जल्दबाजी से बचें और सतर्क रहें।

धनु राशि आज  का राशिफल (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज  सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी, लेकिन किसी काम में बहस से बचें। सुझाव: जीवनसाथी के लिए कुछ खास खरीद सकते हैं।

मकर राशि आज  का राशिफल (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज  का दिन आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। धन से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। सुझाव: प्रॉपर्टी में निवेश की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि आज  का राशिफल (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज  का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। सामाजिक कामों में समय बिताएंगे, लेकिन प्रेम जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है। सुझाव: अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें और परिवार से किए वादों को समय पर पूरा करें।

मीन राशि आज  का राशिफल (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज  का दिन करियर में सफलता लेकर आएगा। प्रमोशन मिलने से खुशी का माहौल रहेगा। सुझाव: धैर्य बनाए रखें और किसी की दी गई सलाह पर ध्यान दें।