LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Horoscope 18 December 2025: त्रिग्रह योग का दिखेगा प्रभाव, वृषभ, तुला और वृश्चिक को मिलेगा विशेष लाभ, जानें बाकी राशियों का राशिफल

Horoscope 18 December 2025: चंद्रमा वृश्चिक राशि में, त्रिग्रह योग का प्रभाव देखने को मिल रहा है। इस बीच जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत भविष्यफल।

Horoscope 18 December 2025
जानें 18 दिसंबर 2025 का राशिफल- फोटो : social media

Horoscope 18 December 2025: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 18 दिसंबर का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। आज चंद्रमा का गोचर दिन-रात विशाखा नक्षत्र से वृश्चिक राशि में होगा। चंद्रमा आज बुध और शुक्र के साथ त्रिग्रह योग बना रहे हैं, वहीं सूर्य धनु राशि में त्रिग्रह योग का निर्माण कर रहे हैं।

इन ग्रह योगों के प्रभाव से वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ और लाभदायक रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि: अनचाहे खर्च बढ़ सकते हैं

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, लेकिन काम का दबाव बना रहेगा। लोहे और बिल्डिंग मटेरियल से जुड़े व्यापारियों को लाभ होगा। अनचाहे खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन में क्रोध से बचें, वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। कफ से जुड़ी समस्या हो सकती है।

वृषभ राशि: दिन सुखद और लाभदायक रहेगा

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहद सुखद रहेगा। परिवार में तालमेल बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।नौकरी में सफलता, मान-सम्मान में वृद्धि और आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। शुगर से पीड़ित लोग खानपान में सावधानी रखें।

NSIT
Nsmch

मिथुन राशि: काम सुचारू रूप से चलेगा

आज मिथुन राशि के जातकों को सहकर्मियों और सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। काम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा, हालांकि काम का दबाव मानसिक थकान दे सकता है।अटके काम पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में अच्छी खबर मिल सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें। सांस से जुड़ी समस्या वालों को सतर्क रहना चाहिए।

कर्क राशि: मानसिक उलझन और चिंता बढ़ सकती है

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। नौकरी में अधिकारियों से तालमेल बनाकर चलें। सरकारी काम अटक सकता है।जीवनसाथी से बहस की स्थिति बन सकती है। माता की सेहत चिंता का कारण बनेगी। सर्दी-जुकाम और मानसिक तनाव से सावधान रहें।

सिंह राशि: राजनीतिक संपर्क से लाभ मिलेगा

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता देने वाला है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और अटके काम पूरे होंगे।तांबा और लोहे के कारोबार से लाभ होगा। राजनीतिक संपर्क से फायदा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। बीपी के मरीज सावधानी रखें।

कन्या राशि: नौकरी में बेहतर प्रदर्शन करेंगे

कन्या राशि के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक है। सेहत में सुधार होगा। नौकरी में बेहतर प्रदर्शन, सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा।कोर्ट-कचहरी और इंश्योरेंस, अकाउंट से जुड़े कामों में लाभ होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें।

तुला राशि: आर्थिक लाभ और सकारात्मक बदलाव

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। आर्थिक लाभ मिलेगा और जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। नौकरी में सहकर्मियों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वाहन या सुख-साधन की प्राप्ति संभव है।

वृश्चिक राशि: मान-सम्मान और धन लाभ

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। आर्थिक लाभ और मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि: पैतृक पक्ष से लाभ

धनु राशि के लिए आज का दिन अनुकूल है। नौकरी और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। पिता और पैतृक पक्ष से फायदा होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। कमर और पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है।

मकर राशि: रुका धन प्राप्त हो सकता है

मकर राशि के लोगों को आज आर्थिक लाभ मिलेगा। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। नौकरी में प्रभाव और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। मौसम के अनुसार खानपान रखें।

कुंभ राशि: सतर्कता जरूरी

कुंभ राशि के लिए आज का दिन मिला-जुला है। आर्थिक लाभ के साथ खर्च भी बढ़ेगा।कानूनी मामलों और यात्रा में सतर्क रहें। जीवनसाथी की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। पेट और कफ से जुड़ी समस्या हो सकती है।

मीन राशि: आर्थिक मामलों में दिन शुभ

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी में सम्मान और सहयोग मिलेगा। नया काम शुरू करने के योग हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।