LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Horoscope Rashifal : महाशिवरात्रि से दो दिन पूर्व 24 फ़रवरी को मार्गी होगा मंगल, जानिए बारह राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

24 फ़रवरी से मंगल के मार्गी होने से अशुभ प्रभावों और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इसके साथ ही, मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा। महाशिवरात्रि में यह दुर्लभ संयोग लगभग पांच दशक बाद बन रहा है।

Horoscope Rashifal : महाशिवरात्रि से दो दिन पूर्व 24 फ़रवरी क
मगल होगा मार्गी - फोटो : social media

PATNA : महाशिवरात्रि से दो दिन पूर्व, 24 फरवरी को सुबह 7:31 बजे मंगल ग्रह मिथुन राशि में मार्गी हो जाएगा। इस खगोलीय घटना का व्यापक प्रभाव विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ेगा। मंगल के मार्गी होने से अशुभ प्रभावों और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। अगले ही दिन, 25 फरवरी को बुध पश्चिम दिशा में उदित होंगे, जिससे व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। इसके साथ ही, मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा। महाशिवरात्रि के दिन, 26 फरवरी को शनि युक्त त्रिग्रही योग बनेगा, जो आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। यह दुर्लभ संयोग लगभग पांच दशक बाद बन रहा है। ज्योतिषाचार्य डॉ. राजनाथ झा के अनुसार, इस ग्रह गोचर का प्रभाव मुख्य रूप से प्रॉपर्टी व्यवसाय, व्यापारिक समझौतों, सेना एवं पुलिस बल के प्रभाव और रोजगार के नए अवसरों पर देखा जाएगा।

मंगल के मार्गी होने का 12 राशियों पर प्रभाव

मेष: भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें, हानि हो सकती है। वृषभ: आय के नए स्रोत बनेंगे, लेकिन परिवार में मतभेद संभव है। मिथुन: रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, रुका हुआ धन प्राप्त होगा। कर्क: साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, कार्यों की सराहना मिलेगी। सिंह: स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, पैर में चोट लगने की संभावना है। कन्या: विवाह संबंधी मामलों में विलंब हो सकता है, व्यापार के लिए अनुकूल समय रहेगा। तुला: स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, लेकिन न्यायिक मामलों में सफलता मिलेगी। वृश्चिक: शिक्षा और प्रतियोगिता के लिए अनुकूल समय, विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। धनु: पारिवारिक कलह की संभावना, लेकिन संपत्ति से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। मकर: नए अनुबंध और बड़े कार्यों के लिए शुभ समय। कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।मीन: नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी, कठिन परिस्थितियों पर नियंत्रण रहेगा।

महाशिवरात्रि पर विशेष लाभ

मंगल ग्रह को युद्ध, भूमि, साहस, पराक्रम और व्यापार का कारक माना जाता है। इसके मार्गी होने से हथियार, औजार, सेना, पुलिस और अग्नि संबंधी क्षेत्रों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। साथ ही, आमजन की आय में वृद्धि और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी। आचार्य डॉ. राजनाथ झा के अनुसार, इस वर्ष महाशिवरात्रि व्रत अत्यंत शुभ रहेगा। शनि युक्त त्रिग्रही योग के प्रभाव से इस दिन भगवान शिव की आराधना विशेष फलदायी होगी। व्रत और रुद्राभिषेक करने से शत्रुओं का नाश, ऋण मुक्ति और आयु में वृद्धि के योग बनेंगे।

साक्षी की रिपोर्ट