LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Mahashivratri 2025: भगवान शिव की कृपा से महाशिवरात्रि के खास मौके पर 5 राशियों को होगा विशेष लाभ, कही आपकी तो वो एक राशि नहीं, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

महाशिवरात्रि 2025 पर भगवान शिव की कृपा से 5 राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। जानें इन राशियों को शिव योग में क्या-क्या फायदा होगा और कौन सी राशियाँ हैं।

Mahashivratri 2025: भगवान शिव की कृपा से महाशिवरात्रि के खास
Mahashivratri 2025- फोटो : SOCIAL MEDIA

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर बाबा भोलेनाथ आर्थात भगवान शिव की कृपा से कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव होने वाले हैं। महाशिवरात्रि 2025 में शिव योग की शुरुआत 26 तारीख को रात 2 बजकर 57 मिनट पर होगा। इस शिव योग में 5 खास राशियों को भगवान शिव की कृपा से काफी लाभ मिलने वाला है। आइए जानते हैं कौन है वो 5 विशेष राशियां जिस पर महाशिवरात्रि पर लाभ मिलने वाला है।

1. वृषभ राशि को होगा पैसों का लाभ

भगवान शिव की प्रिय राशियों में एक से वृषभ राशि है। इसका सीधा संबंध नंदी महाराज से है, जो बाबा भोलेनाथ के सवारी है। इस महाशिवरात्रि पर वृषभ राशि के जातकों को अचानक धन लाभ होने की संभावना है। जो लोग लंबे समय से व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे थे, उनके लिए यह समय बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। शिव योग के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपको धन वृद्धि का अनुभव होगा।

2. मिथुन राशि: अपार लाभ और करियर में उन्नति

भगवान शिव के अर्धनारीश्वर रूप से जुड़ी मिथुन राशि के लोगों को इस महाशिवरात्रि पर विशेष लाभ मिलेगा। शिव योग में मिथुन राशि के जातकों को धन लाभ और करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी और भगवान शिव की कृपा से जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

3. कर्क राशि: करियर और व्यापार में तरक्की

कर्क राशि, जिसके स्वामी चंद्रमा हैं, जिन्हें भगवान शिव ने अपने मस्तक पर धारण किया है, इस महाशिवरात्रि पर विशेष लाभ पाने वाली है। इस शिव योग में कर्क राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी और व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे अवसर मिलने की संभावना है, खासकर विदेश में पढ़ाई के लिए।

NSIT
Nsmch

4. धनु राशि: नए अवसर और काम में प्रगति

धनु राशि के लोग, जिनका संबंध भगवान शिव के पिनाकी धनुष से है, इस महाशिवरात्रि पर शिव योग में नए और लाभकारी अवसरों का लाभ उठाएंगे। आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा और आपको हर ओर से समर्थन मिलेगा। नए काम की शुरुआत करने का यह उत्तम समय है।

5. कुंभ राशि: तीन गुना लाभ

भगवान शिव की एक और प्रिय राशि कुंभ है, क्योंकि गंगा उनकी जटाओं में निवास करती हैं। इस शिव योग में कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में तीन गुना लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि और प्रमोशन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी, और बड़े भाई-बहनों से भी आर्थिक मदद मिलने के योग बन रहे हैं।

महाशिवरात्रि 2025 में शिव योग 

महाशिवरात्रि 2025 में शिव योग के दौरान भगवान शिव की कृपा से वृषभ, मिथुन, कर्क, धनु, और कुंभ राशियों के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होने वाला है। ये राशियां आर्थिक, व्यावसायिक, और व्यक्तिगत जीवन में उन्नति के अवसर प्राप्त करेंगी। भगवान शिव की कृपा से इनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।