LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

13 फरवरी 2025 का राशिफल: आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जानें सभी राशियों का हाल

आज का राशिफल यानि 13 फरवरी 2025, गुरुवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है. पढ़ें अपना राशिफल

 13 फरवरी 2025 का राशिफल: आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जान
horoscope- फोटो : FREEPIK

 AAJ Ka Rashifal 13 February 2025: गुरुवार का दिन विशेष है. इस दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा. मेष राशि वालों को आज प्रॉपर्टी की कोई डील फाइनल होने से आपको खुशी होगी, वृषभ राशि वाले गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, जानें अन्य राशियों का हाल यहां पढ़ें अपना आज का राशिफल।

मेष राशि (Aries):

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए खुशियों से भरा होगा। प्रॉपर्टी की कोई डील फाइनल हो सकती है और लोन मिलने की संभावना भी है। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। किसी बाहरी मामले में न बोलें, वरना समस्याएं बढ़ सकती हैं।

वृषभ राशि (Taurus):

वृषभ राशि के लोग जोखिम भरे कामों से बचें। जीवनसाथी के लिए नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। कामों में एकाग्र होकर जुटें और बेवजह की चिंता से बचें।

मिथुन राशि (Gemini):

मिथुन राशि के जातकों को जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। उधार लेने से बचें और वित्तीय समस्याओं को नजरअंदाज न करें। घर के रखरखाव पर ध्यान दें और वाद-विवाद से बचें।

NSIT
Nsmch

कर्क राशि (Cancer):

कर्क राशि के जातकों को आज काम पर ध्यान देना होगा। छोटी-छोटी गलतियों से बचें। करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं, और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर अवसर मिलेगा। पारिवारिक मामलों को शांति से सुलझाएं।

सिंह राशि (Leo):

सिंह राशि के जातकों के रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। ऑफिस में सहकर्मियों से अच्छे संबंध बनाएंगे। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने की आवश्यकता है। निर्णय जल्दबाजी में न लें।

कन्या राशि (Virgo):

कन्या राशि के लोगों के लिए दिन कठिनाइयों भरा रहेगा। इनकम बढ़ाने पर ध्यान देंगे। प्रेम जीवन में कहा-सुनी हो सकती है। घर खरीदने के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

तुला राशि (Libra):

तुला राशि के जातकों के लिए दिन शांतिपूर्ण रहेगा। इनकम अच्छी रहेगी, लेकिन जीवनसाथी की बातों का सम्मान करें। प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा, लेकिन कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

वृश्चिक राशि के लिए दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। कामों में ध्यान दें और खान-पान पर ध्यान दें। विरोधियों की बातों में न आएं और घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius):

धनु राशि के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। माता-पिता के साथ समय बिताएं और पारिवारिक समस्याओं को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें। रुके हुए काम पूरे होंगे और कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn):

मकर राशि के जातकों के लिए दिन उलझनों भरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के कदम उठाएं। परिवार में सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। कामों में लापरवाही से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius):

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन ईमानदारी से काम करने का रहेगा। पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल हो सकती है। छोटे बच्चों के लिए गिफ्ट लाएंगे और किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेंगे।

मीन राशि (Pisces):

मीन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में किसी विवाद की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। जीवनसाथी की आवश्यकताओं को पूरा करने पर धन व्यय हो सकता है।