LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Lord Vishnu: मिलेगा मनचाहा फल, संकट होंगे दूर, गुरुवार को ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा

Lord Vishnu: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है और इस दिन बृहस्पतिदेव की पूजा की जाती है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से व्यक्ति मनचाहे फल की प्राप्ति होती है।

Worship Lord Vishnu on Thursday
गुरुवार को करें भगवान विष्णु की पूजा- फोटो : Social Media

Lord Vishnu:  हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होता है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा कैसे की जाती है।

हालांकि कई लोग श्री हरि की पूजा तो करते हैं लेकिन उन्हें पूजा का पूरा फल नहीं मिलता है। ऐसा गलत पूजन विधि के कारण होता है। इसलिए गुरुवार के दिन श्री हरि की पूजा करते समय आपको सही पूजन विधि की जानकारी होनी चाहिए।

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि

गुरुवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पीले रंग के वस्त्र धारण करें। पीला रंग भगवान विष्णु को प्रिय है।स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। पूजा स्थल को साफ करके भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा को विराजमान करें।

भगवान विष्णु को फूल, चंदन और धूपबत्ती अर्पित करें। मां लक्ष्मी को श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें। देसी घी का दीपक जलाएं।

NSIT
Nsmch

मंत्रों का जाप करें: भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

भगवान विष्णु को खीर, मिठाई और फल का भोग लगाएं। भोग में तुलसी दल अवश्य शामिल करें। गरीबों को भोजन और वस्त्र का दान करें।