LATEST NEWS

  • Patna Graduate MLC Seat
  • नीरज कुमार की जीत पर निशांत ने दी बधाई, एमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीतीश के बेटे

  • Bihar Crime:  डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा , पुलिस से सुरक्षा की गुहार
  • Bihar Crime: डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा , पुलिस से सुरक्षा की गुहार

  • सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अनूठी पहल, अब सुबह की सैर के दौरान पार्कों और प्रमुख मार्गों पर करेगी अश्वारोही पुलिस गश्त
  • सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अनूठी पहल, अब सुबह की सैर के दौरान पार्कों और प्रमुख मार्गों पर

  • Bihar Daroga Recruitment
  • दरोगा भर्ती अभ्यर्थियों का पटना में बवाल ! बैरिकेडिंग तोड़ा, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

  • Patna High Court
  • Patna High Court: पटना हाईकोर्ट सख्त, IGIC में खाली डॉक्टरों के पदों पर मांगी रिपोर्ट

Temple Rules : मंदिर से लौट कर अगर आप भी करते है ये 3 गलतियां तो हो जाएँ सावधान : हो सकता है बड़ा नुकसान?

emple Rules : सनातन धर्म से जुड़े लोग देवी-देवताओं की पूजा करने के लिए मंदिर जाते हैं। हालांकि, जब लोग मंदिर से लौटते हैं, तो आते समय कुछ गलतियां कर देते हैं, जिससे उन्हें नुकसान होता है। ज्योतिषी और वास्तु विशेषज्ञ भावना उपाध्याय से जानें मंदिर से

 Temple Rules

 Temple Rules सनातन धर्म से जुड़े लोग देवी-देवताओं की पूजा करने के लिए मंदिर जाते हैं। विशेष मनोकामनाओं की पूर्ति और अपने इष्ट देव का आशीर्वाद पाने के लिए वे मंदिर जाते हैं और उनकी पूजा करते हैं। मंदिर जाने के कुछ खास नियम होते हैं, जिनका पालन हर किसी को करना होता है। मंदिर एक ऐसी जगह होती है, जहां देवी-देवताओं के होने से काफी सकारात्मक ऊर्जा रहती है। इसीलिए जब आप मंदिर जाते हैं तो अपने अंदर एक अद्भुत ऊर्जा का एहसास करते हैं।मन की नकारात्मकता दूर होती है और मानसिक शांति प्राप्त होती है। हालांकि, जब लोग मंदिर से लौटते हैं तो आते समय कुछ गलतियां कर देते हैं, जिससे उन्हें नुकसान होता है। 

मंदिर से लौटते समय कौन सी 3 गलतियां नहीं करनी चाहिए? 

 जब भी आप मंदिर से पूजा समाप्त करके घर लौटें तो मंदिर की घंटी न बजाएं। कई लोगों को देखा गया है कि वे मंदिर में प्रवेश करते समय और वहां से लौटते समय घंटी बजाते हैं। यह एक बड़ी गलती है, जिससे बचना चाहिए। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो अगली बार जब मंदिर जाएं तो घर लौटते समय यह गलती न करें।

. जब लोग मंदिर जाते हैं तो भगवान या अपने इष्ट देवी या देवता की पूजा के लिए फूल, फल, मिठाई, धूप, दीप, अक्षत आदि लेकर जाते हैं। आप पूजा के समय सारी सामग्री चढ़ा देते हैं और मंदिर से खाली हाथ घर लौट आते हैं। यह भी एक बहुत बड़ी गलती है। अगली बार जब आप मंदिर से घर आएं तो प्रसाद या पूजा सामग्री में से फूल आदि भी अपने साथ लेकर आएं। अगर आप भगवान शिव को लोटे में जल लेकर गए हैं तो उसमें से थोड़ा पानी बचाकर घर ले आएं। या फिर अगर आपने किसी देवी-देवता को फूल, फल आदि चढ़ाए हैं तो उसमें से थोड़ा पानी घर ले आएं। मंदिर से खाली हाथ न लौटें। 

. जब आप नंगे पैर मंदिर जाएं तो घर आकर अपने पैर धो लें ताकि पैरों में लगी मिट्टी धुल जाए। यह गलती ज्यादातर लोग करते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। जब आप मंदिर से घर आएं तो अपने पैरों को कपड़े से पोंछ लें ताकि मंदिर की मिट्टी एक घंटे या आधे घंटे तक आपके पैरों पर लगी रहे। मंदिर की वह सकारात्मक ऊर्जा कुछ समय तक आपके शरीर में बनी रहे। यह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। अगली बार जब आप मंदिर जाएं तो ये 3 गलतियां करने से बचें। इससे आपको अपने जीवन में सकारात्मकता का अनुभव 

NSIT
Nsmch