LATEST NEWS

  • Katihar Family Performs Pind Daan
  • Patna High Court: प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार,शादी के जोड़े

  • Patna HC Seeks Action on Encroachment Along Motihari Canal
  • Patna High Court: मोतिहारी की ऐतिहासिक नहर पर अतिक्रमण मामले में पटना हाईकोर्ट सख्त, 110 कब्जाधारियों को नोटिस

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

  • Maner PACS President Murder Case
  • पटना STF की बड़ी कार्रवाई: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का वांछित आरोपी प्रिंस कुमार गिरफ्तार

  • Anant Singh
  • सुप्रीम कोर्ट से झटका लगते ही अनंत सिंह का बड़ा आरोप, नीरज कुमार ने कराई दुलारचंद यादव

Hanuman ji Puja: मंगलवार व्रत करने वाले पर बरसती है बजरंगबली की विशेष कृपा, जानिए क्या है मान्यताएं

धार्मिक मान्यता के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति मंगलवार को विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करता है, तो वह जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी समस्याओं को हल कर देते हैं।

Hanuman ji Puja
मंगलवार व्रत करने वाले पर बरसती है बजरंगबली की विशेष कृपा- फोटो : social Media

Hanuman ji Puja: मंगलवार का दिन भगवान हनुमान के लिए विशेष रूप से समर्पित है। इसके पीछे कई धार्मिक मान्यताएं और पौराणिक कथाएँ हैं। सबसे प्रमुख कारण यह है कि स्कंद पुराण के अनुसार, मंगलवार के दिन ही हनुमान जी का जन्म हुआ था। इस दिन उनकी पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और उनके जीवन के संकट दूर होते हैं।

इसके अलावा, हनुमान जी को मंगल ग्रह का नियंत्रक माना जाता है, जो कि मंगलवार से संबंधित है। इसलिए, इस दिन उनकी पूजा करने का विधान भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति मंगलवार को विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करता है, तो वह जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी समस्याओं को हल कर देते हैं।

पूजा विधि: हनुमान जी की पूजा करते समय कुछ विशेष नियमों का पालन करना आवश्यक होता है:

पवित्रता: पूजा करते समय तन और मन की शुद्धता का ध्यान रखना चाहिए।बजरंगबली की पूजा करते वक्त कठोर नियमों का पालन जरूरी है. इनमें सबसे पहला और प्रमुख नियम पवित्रता का विशेष ध्यान रखना होता है।

मंत्र जाप: 

हनुमानजी की पूजा करते वक्त तन मन को शुद्ध रखें. पूजा के दौरान मन को भटकने से रोकें. मन शांत रख पूजा करें.

NSIT
Nsmch

‘ऊॅं श्री हनुमंते नम:’ मंत्र का जाप करने पर विशेष फल मिलता है. इसके अलावा, हनुमानजी को लाल रंग पसंद है इसलिए लाल रंग पहनना शुभ होता है. काले और सफेद कपड़े पहनने से बचें.

रंग: हनुमान जी को लाल रंग पसंद है, इसलिए इस दिन लाल कपड़े पहनना शुभ होता है। काले और सफेद कपड़ों से बचना चाहिए।

भक्तों द्वारा इस दिन हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करना लाभकारी होता है।हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है क्योंकि वे अपने भक्तों पर आने वाले संकटों को हर लेते हैं। यही वजह है कि मंगलवार को उनकी पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

मंगलवार का दिन हनुमान जी की आराधना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।पूजा करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।