LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Ganesh Puja: चुटकियों में बनेंगे बिगड़े काम, बुधवार को गणेश जी की ऐसे करें पूजा

सबसे पहले पूजा भगवान श्रीगणेशजी की करने का विधान है ।मंगल कार्य हो या विशेष अनुष्ठान सबसे पहले विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा की जाती है । बुधवार का दिन गणेश जी का माना गया है।

Ganesh Puja
बुधवार को गणेश जी की करें पूजा - फोटो : Social Media

Ganesh Puja: भगवान गणेश को सभी देवताओं में प्रथम पूज्य माना जाता है। बुद्धि और विघ्नहर्ता के रूप में पूजे जाने वाले गणेश जी की पूजा के लिए बुधवार का दिन विशेष महत्व रखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर क्यों बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा की जाती है? 

बुधवार और गणेश जी का संबंध

पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब माता पार्वती ने गणेश जी को उत्पन्न किया था, उस समय कैलाश पर्वत पर बुध देव भी उपस्थित थे। इसीलिए गणेश जी की पूजा के लिए बुधवार का दिन चुना गया। एक अन्य मान्यता के अनुसार, भगवान शिव जब त्रिपुरासुर का वध करने में असफल रहे, तब उन्होंने गणेश जी की पूजा की थी और उसके बाद ही वे युद्ध में विजयी हुए थे। इसीलिए हर शुभ कार्य की शुरुआत गणेश जी की पूजा से की जाती है।

Diarch GO

बुधवार को गणेश जी की पूजा करने के लाभ

 बुधवार को गणेश जी की पूजा करने से बुद्धि का विकास होता है। गणेश जी विघ्नहर्ता हैं। उनकी पूजा करने से जीवन के सभी तरह के विघ्न दूर होते हैं। गणेश जी की कृपा से हर कार्य में सफलता मिलती है।गणेश जी भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

NSIT
Nsmch

बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा कैसे करें?

बुधवार के दिन गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।शमी के पत्ते चढ़ाएं।गणेश जी को पीले रंग के फूल और मिठाई चढ़ाएं।गणेश चालीसा का पाठ करें।