LATEST NEWS

  • Patna Crime
  • Patna Crime: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, बिहटा में महिला से सोने के गहनों की लूट

  • Mallikarjun Kharge
  • Mallikarjun Kharge: पटना में खरगे के बयान को लेकर सियासी घमासान, भाजपा नेता ने उठाया कानूनी कदम

  • Gaya Police
  • Gaya Police: गया में ऑनलाइन कार बुकिंग के बहाने डकैती, छह आरोपी गिरफ्तार

  • Bank government
  • Bank government: इस राज्य के सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का दुर्घटना बीमा, बच्चों की पढ़ाई और बेटी

  • IMF India debt
  • IMF India debt: दुनिया के इन 4 बड़े देशों पर कितना कर्ज, जानें भारत की स्थिति

Hanuman Ji Ki Aarti: आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

Hanuman Ji Ki Aarti:हनुमान जी इस कलयुग के प्रमुख देवता हैं और वे अजर-अमर हैं। हनुमान जी की कृपा से सभी प्रकार के दुख और पीड़ा समाप्त हो जाते हैं। हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए उनकी आरती अवश्य करनी चाहिए।

Hanuman Ji Ki Aarti
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।- फोटो : Reporter

Hanuman Ji Ki Aarti: हनुमान जी की कृपा से सभी प्रकार के दुख और पीड़ा समाप्त हो जाते हैं। हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए उनकी आरती अवश्य करनी चाहिए।

श्री हनुमान जी की आरती

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके।।

अंजनि पुत्र महाबलदायी। संतान के प्रभु सदा सहाई।।आरती कीजै हनुमान लला की।..

दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारी सिया सुध लाए।।

लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई।।आरती कीजै हनुमान लला की।..

लंका जारी असुर संहारे। सियारामजी के काज संवारे।।

लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे। आणि संजीवन प्राण उबारे।।आरती कीजै हनुमान लला की।..

पैठी पताल तोरि जमकारे। अहिरावण की भुजा उखाड़े।।

बाएं भुजा असुर दल मारे। दाहिने भुजा संतजन तारे।।आरती कीजै हनुमान लला की।..

सुर-नर-मुनि जन आरती उतारे। जै जै जै हनुमान उचारे।।

कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई।।आरती कीजै हनुमान लला की।..

लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई। तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।।

जो हनुमानजी की आरती गावै। बसी बैकुंठ परमपद पावै।।आरती कीजै हनुमान लला की।..