LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

Vaibhav Suryavanshi : सचिन-गावस्कर भी हैं जिसके फैन, उसकी थाली में सजता है मटन और राजभोग, जानें वैभव सूर्यवंशी का डाइट सीक्रेट

Vaibhav Suryavanshi : एक इंटरव्यू के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने बताया था कि उन्हें मटन खाना सबसे ज्यादा पसंद है। इसके अलावा, चिकन और फिश के शौकीन वैभव मीठे में पीले रंग की राजभोग मिठाई के सामने खुद को रोक नहीं पाते हैं।

Vaibhav Suryavanshi : सचिन-गावस्कर भी हैं जिसके फैन, उसकी था
वैभव सूर्यवंशी का डाइट सीक्रेट - फोटो : SOCIAL MEDIA

N4N DESK : भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों सिर्फ एक ही नाम की गूंज है—वैभव सूर्यवंशी। महज 15 साल की उम्र में इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से ऐसा तहलका मचाया है कि हर कोई हैरान है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से लेकर सुनील गावस्कर तक, खेल के दिग्गज इस 'बेबी बॉस' के मुरीद हो चुके हैं। जिस उम्र में बच्चे अपने कंधों पर स्कूल का बस्ता उठाते हैं, उस उम्र में वैभव दुनिया के सबसे घातक अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का खौफ विपक्षी टीमों पर साफ देखा गया। हालांकि, दुर्भाग्यवश उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स फाइनल में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सकी, लेकिन वैभव ने व्यक्तिगत प्रदर्शन से पूरे टूर्नामेंट को अपने नाम कर लिया। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए। वैभव ने अपनी टीम को अकेले दम पर प्लेऑफ तक पहुंचाया और पूरे देश के क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया।

Diarch GO

आंकड़ों की बात करें तो आईपीएल 2026 पूरी तरह से वैभव के नाम रहा। उन्होंने इस सीजन के कुल 16 मैचों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 776 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें प्रतिष्ठित 'ऑरेंज कैप' से नवाजा गया। इस शानदार सफर के दौरान उनके बल्ले से 1 बेहतरीन शतक और 5 अर्धशतक निकले। इतना ही नहीं, वैभव प्लेऑफ के दो मुकाबलों में बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से अपने शतक के करीब पहुंचकर चूक गए, वरना उनके नाम और भी बड़े रिकॉर्ड दर्ज होते।

रनों के अलावा वैभव ने इस सीजन में छक्कों की ऐसी बरसात की कि वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का बरसों पुराना रिकॉर्ड भी बौना साबित हो गया। वैभव ने आईपीएल 2026 में कुल 72 छक्के जड़े, जो किसी भी एक सीजन में किसी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं। इस मामले में उनके आस-पास भी कोई खिलाड़ी नजर नहीं आया; दूसरे स्थान पर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल रहे, जिन्होंने कुल 33 छक्के लगाए, जो वैभव के रिकॉर्ड के आधे से भी कम है।

NSIT
Nsmch

मैदान पर गेंदबाजों को दिन में तारे दिखाने वाले वैभव की इस गजब की ऊर्जा और ताकत का राज उनका पसंदीदा खान-पान है। वैभव को बल्लेबाजी के साथ-साथ खाने का भी बेहद शौक है, खासकर वह नॉनवेज फूड के दीवाने हैं और एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें मटन खाना सबसे ज्यादा पसंद है। इसके अलावा, चिकन और फिश के शौकीन वैभव मीठे में पीले रंग की राजभोग मिठाई के सामने खुद को रोक नहीं पाते हैं। यही हैवी डाइट और कड़ी मेहनत इस युवा सनसनी की ताकत का असली राज है।