LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

'कॉम्प्रोमाइज पीएम दुनिया के सवालों पर भागे', नॉर्वे की पत्रकार का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी ने कसा तंज

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi- फोटो : news4nation

Rahul Gandhi :  राहुल गांधी ने नॉर्वे दौरे के दौरान पत्रकारों के सवालों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि “जब छिपाने के लिए कुछ नहीं होता, तो डरने के लिए भी कुछ नहीं होता।” दरअसल, नॉर्वे की एक पत्रकार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी पत्रकारों के सवालों से बचते नजर आए। 


वीडियो में पत्रकार पीएम मोदी से सवाल पूछने की कोशिश करती दिखाई देती हैं, जबकि प्रधानमंत्री वहां से आगे बढ़ जाते हैं। इसी वीडियो को साझा करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “जब दुनिया एक समझौतावादी प्रधानमंत्री को कुछ सवालों से घबराते और भागते हुए देखती है, तो भारत की छवि पर क्या असर पड़ता है?”


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों पांच देशों की छह दिवसीय यात्रा पर हैं। इसी क्रम में वह भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने और नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों के लिए Oslo पहुंचे थे। इस बीच ओस्लो में आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान नॉर्वे की एक पत्रकार ने भारतीय अधिकारियों से तीखे सवाल पूछे। पत्रकार ने पूछा कि दुनिया भारत पर “भरोसा” क्यों करे और क्या भारत सरकार मानवाधिकारों से जुड़े मुद्दों पर जवाब देगी। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या प्रधानमंत्री मोदी अब मीडिया के आलोचनात्मक सवालों का सामना करेंगे।


इन सवालों का जवाब देते हुए भारत के राजदूत Sibi George ने कहा कि भारत 5,000 साल पुरानी सभ्यता वाला लोकतांत्रिक देश है। उन्होंने भारत की संवैधानिक व्यवस्था, लोकतांत्रिक परंपराओं और कोविड-19 महामारी के दौरान वैश्विक स्तर पर किए गए योगदान का जिक्र किया। बहस के दौरान जब पत्रकार ने उन्हें बीच में टोका, तो सिबी जॉर्ज ने कहा, “आप सवाल पूछिए, लेकिन मुझे यह मत बताइए कि मुझे किस तरह जवाब देना चाहिए।”