LATEST NEWS

  • बिहार पुलिस मुख्यालय में नव प्रोन्नत IPS अधिकारियों के लिए पिपिंग सेरेमनी का आयोजन, डीजीपी प्रीता वर्मा ने दी बधाई
  • बिहार पुलिस मुख्यालय में नव प्रोन्नत IPS अधिकारियों के लिए पिपिंग सेरेमनी का आयोजन, डीजीपी प्रीता वर्मा ने

  • Patna police raid codeine cough syrup seized
  • पटना के फतुहा में नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद: 156 कार्टन कफ सिरप जब्त, NDPS एक्ट में

  • भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की अपील: रिश्वतखोरी की करें शिकायत, 124 एफआईआर दर्ज कर ब्यूरो ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की अपील: रिश्वतखोरी की करें शिकायत, 124 एफआईआर दर्ज कर ब्यूरो ने

  • पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी सुल्तान को आजीवन कारावास की सजा, 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगा
  • पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी सुल्तान को आजीवन कारावास की सजा, 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी

  • Bihar Politics : नीतीश के साथ हुए तो हमको मिला परिणाम, लालू यादव ने हमरा 9 आदमी मरवा दिया...अनंत सिंह का दावा...
  • Bihar Politics : नीतीश के साथ हुए तो हमको मिला परिणाम, लालू यादव ने हमरा 9 आदमी मरवा

BPSC Protest: दिल्ली में सीएम नीतीश की सुरक्षा अचानक बढ़ाई गई, पुलिस ने सीएम आवास को चारों तरफ से घेरा, चाक चौबंद हुई व्यवस्था

BPSC Protest: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीएम आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

CM Nitish
Security of CM Nitish Kumar increased - फोटो : Reporter

BPSC Protest: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में मौजूद हैं। दिल्ली में अचानक उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीएम आवास को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया है। आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। बता दें कि, बीते दिन पटना में प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी छात्रों पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और छात्रों पर जमकर लाठीचार्ज भी की। इसके बाद आज पूरे बिहार को बंद करने का आवाहन कई संगठनों के द्वारा किया गया है। बिहार के कई जिलों में बिहार बंद का असर देखने को मिल रहा है। 

इसी बीच दिल्ली में भी सीएम नीतीश की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मालूम हो कि जेएनयू के छात्रों ने बीपीएससी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन का समर्थन किया है। जेएनयू के छात्रों ने बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग को लेकर दिल्ली में जदयू कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया था। साथ ही बिहार भवन में इस मुद्दे पर बातचीत भी की गई थी। रविवार को सभी अभ्यर्थी गर्दनीबाग से पटना के गांधी मैदान में पहुंचे। जहां उन्होंने प्रशासन के अनुमति के बिना गांधी जी की मूर्ति के पास जमकर नारेबाजी की। 

Diarch GO


इसके बाद सभी छात्रों ने मार्च शुरु किया। छात्र सीएम आवास की ओर बढ़ रहे थे। इसके पहले ही उनपर प्रशासन के द्वारा वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया फिर लाठीचार्ज किया गया। इस घटना में कई छात्रों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। वहीं आज छात्रों का प्रदर्शन उग्र रुप ले लिया है। छात्र एक ओर बिहार बंद और रेल चक्का जाम कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर अभ्यर्थियों के द्वारा अपनी मांग को लेकर गर्दनीबाग में भी प्रदर्शन जारी है। 

NSIT
Nsmch

दिल्ली से धीरज की रिपोर्ट