LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

ONE NATION ONE ELECTON BILL - व्हीप जारी होने के बाद भी लोकसभा में भाजपा के गिरिराज, ज्योतिरादित्य सहित 20 सांसद रहे गैरहाजिर, जारी हुआ नोटिस

ONE NATION ONE ELECTON BILL –लोकसभा में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर आज केंद्र ने बिल पेश किया। जिसके लिए भाजपा ने व्हीप जारी कर पार्टी सांसदों को मौजूद रहने के लिए कहा था। लेकिन 20 सांसद इस दौरान गैरहाजिर रहे। जिन्हें अब नोटिस भेजा गया है।

ONE NATION ONE ELECTON BILL - व्हीप जारी होने के बाद भी लोकस
बीजेपी के 20 सांसदों को नोटिस- फोटो : NEWS4NATION

NEW DELHI - वन नेशन वन इलेक्शन बिल को आज लोकसभा में पेश किया गया। सदन में बिल प्रस्तुत करने से पहले भाजपा ने व्हीप जारी कर सभी सांसदों को मौजूद रहने के लिए कहा था। लेकिन, इसके बावजूद भी सदन में भाजपा के 20 सांसद ऐसे रहे, जो बिल के इंट्रोडक्शन के दौरान लोकसभा में मौजूद नहीं थे। पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया है और उन्हें नोटिस जारी किया है।

जानकारी के अनुसार जिन 20 सांसदों को नोटिस जारी किया गया है। उनमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे नाम शामिल हैं। इनके अलावा जिन्हें नोटिस दिया गया है, उनमें जगदंबिका पाल, शांतुनु ठाकुर, बीएस राघवेंद्र,
 विजय बघेल, भागीरथ चौधरी, उदयराजे भोंसले, जयंत कुमार रॉय
 जगन्नाथ सरकार जैसे नाम शामिल हैं। 

Diarch GO

बता दें कि एक देश, एक चुनाव' के लिए मंगलवार को सरकार संसद में 'संविधान (129वां संशोधन) विधेयक 2024' और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2024 लेकर आई। लोकसभा में यह बिल पेश किए जाने के पक्ष में 269 और विपक्ष में 198 वोट पड़े. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग के बाद पर्चेसे मतदान हुआ और तब जाकर यह बिल लोकसभा में पेश हो सका।

जेपीसी में भेजा गया बिल

एक देश, एक चुनाव पर राजनीतिक दलों के सुर अलग-अलग सुनाई दिए। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने यह बिल सदन में पेश करने का प्रस्ताव किया।

NSIT
Nsmch

कांग्रेस से लेकर तमाम विरोधी पार्टियों ने इस बिल का विरोध किया। शिवसेना और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) जैसे एनडीए के घटक दल खुलकर बिल के पक्ष में खड़े नजर आए। यह बिल डिवीजन के बाद पेश हुआ और इसके बाद जेपीसी को भेज दिया गया।