LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा बीजेपी का दामन
  • Bihar News : बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर, जदयू उम्मीदवारों को हराकर जीते निर्दलीय विधान पार्षदों ने थामा

  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल
  • Bihar News : तुमरा दिन पूर गया है....पटना के गालीबाज थानेदार ने पीड़ित को दी धमकी, ऑडियो सोशल

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

विपक्ष ने नारी शक्ति की उड़ान को रोका, उनके सपनों को बेरहमी से कुचला : पीएम मोदी

Desk : संसद में महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास न होने के एक दिन बाद प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदीदेश के नाम अपना संबोधन दिया। इस दौरान उन्होने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। उन्होने कांग्रेस समेत सभी विपक्ष को नारी शक्ति की उड़ान पर रोक लगा देने वाला

विपक्ष ने नारी शक्ति की उड़ान को रोका, उनके सपनों को बेरहमी स

Desk : बीते शुक्रवार को केन्द्र की एनडीए सरकार को बड़ा झटका लगा। केन्द्र की मोदी सरकार पहली बार संसद में पहली बार किसी बिल को पास करने में नाकाम रही। लोकसभा में लाया गया महिला आरक्षण से जुड़े तीनो बिल गिर गए. संसद में महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पास न होने के एक दिन बाद प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदीदेश के नाम अपना संबोधन दिया। इस दौरान उन्होने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। 

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संशोधन विधेयक के गिर जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करते हुए कहा कि इस बिल के गिरने का जिम्मेदार विपक्ष है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अपने स्वार्थ के कारण इस बिल को पारित नहीं होने दिया है।पीएम मोदीने कहा कि देश की नारी शक्ति सब देख रही है, बिल गिरा तो  मुझे बहुत दुख हुआ।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया और उनके सपनों को बेरहमी से कुचल गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरा प्रयास किया, मगर सफलता हाथ नहीं लगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम  में संशोधन नहीं हो सका। महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल पारित कराने में दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता थी। लोकसभा में इस बिल पर कुल 528 वोट पड़े। बिल को पास कराने के लिए सरकार को 352 मतों की आवश्यकता थी। इसके पक्ष में 298 वोट ही पड़े। ऐसे में 54 वोटों से ये बिल गिर गया।

कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर सिद्ध किया वह एंटी रिफॉर्म पार्टी : पीएम

उन्होंने कहा कि महिला के आरक्षण का विरोध करके कांग्रेस पार्टी ने एक बार सिद्ध कर दिया कि वह एंटी रिफॉर्म पार्टी है। कहा कि कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और समाजवादी पार्टी जैसे दलों की स्वार्थी राजनीति का नुकसान देश की महिलाओं को उठाना पड़ा। पीएम ने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करके विपक्ष ने जो किया है। इसके लिए उन्हें सजा जरूर मिलेगी। उन्होंने ये भी कहा कि इन दलों ने संविधान निर्माताओं की भावनाओं का भी अपमान किया है।

NSIT
Nsmch

पीएम ने कहा कि देश जब भी किसी बदलाव से गुजर रहा होता है तो उसमें कांग्रेस पार्टी खलल डालती है। यह वहीं पार्टी जिसने जनधन, डिजिटल पेमेंट, आर्टिकल 370 हटाने का विरोध किया। कोर्ट जहां यूसीसी को सही बताते हैं। रिफॉर्म की कोई भी पर कांग्रेस तख्ती लेकर आगे आ जाती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कल देश की करोड़ों महिलाओं की नजर संसद पर थी। उन्होंने दुख जताया कि जब नारी  हित का प्रस्ताव गिरा। कुछ दलों के लोग तालियां बजा रहे थे।उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मेज थपथपाना नहीं था, बल्कि नारी के स्वाभिमान और आत्मसम्मान पर चोट थी।

पीएम ने देश की मां-बहनों से मांगी क्षमा

उन्होंने कहा कि वो देश की सभी माताओं और बहनों क्षमा याचना करते हैं कि यह प्रयास सफल नहीं हो सका। उन्होंने आगे कहा कि सरकार के लिए देशहित सबसे आगे है। लेकिन जब कुछ लोगों के लिए दलहित  देशहित से बड़ा होता है, तो उसका नुकसान नारी शक्ति और देश दोनों को उठाना पड़ता है।