LATEST NEWS

  • Patna Graduate MLC Seat
  • नीरज कुमार की जीत पर निशांत ने दी बधाई, एमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीतीश के बेटे

  • Bihar Crime:  डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा , पुलिस से सुरक्षा की गुहार
  • Bihar Crime: डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा , पुलिस से सुरक्षा की गुहार

  • सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अनूठी पहल, अब सुबह की सैर के दौरान पार्कों और प्रमुख मार्गों पर करेगी अश्वारोही पुलिस गश्त
  • सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अनूठी पहल, अब सुबह की सैर के दौरान पार्कों और प्रमुख मार्गों पर

  • Bihar Daroga Recruitment
  • दरोगा भर्ती अभ्यर्थियों का पटना में बवाल ! बैरिकेडिंग तोड़ा, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

  • Patna High Court
  • Patna High Court: पटना हाईकोर्ट सख्त, IGIC में खाली डॉक्टरों के पदों पर मांगी रिपोर्ट

National News : पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- 'लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो'

National News : प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार में 51 हज़ार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया. इस दौरान उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा-'लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो'......पढ़िए आगे

National News :  पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को सौंप
युवाओं को नियुक्ति पत्र - फोटो : SOCIAL MEDIA

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 20 वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी संगठनों में 51 हजार से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर नव चयनित उम्मीदवारों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत का युवा हौसले के साथ आगे बढ़ रहा है। अब सरकार में रहते हुए आपकी जिम्मेदारी है कि युवाओं की आकांक्षाओं को समझते हुए अपने काम को बखूबी निभाएं।

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश में त्योहारों का समय शुरू हो चुका है। इन खुशियों के बीच आज का दिन हजारों परिवारों के जीवन में एक नई खुशी लेकर आया है। आज देश के 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं के लिए नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं। आज आप जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, उसके पीछे आपकी मेहनत तो है ही, इसके साथ ही आपके माता-पिता और आपके परिजनों की भी तपस्या है।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सभी युवा साथियों को और आपके परिवारजनों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। जीवन की इस नई शुरुआत के लिए मैं सभी को शुभकामनाए भी देता हूं। आज आप सभी एक ऐसे समय में भारत सरकार से जुड़े हैं, जब देश एक बहुत बड़े लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है। ये लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत बनाने का है। इसमें आप जैसे युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका है। सरकार में रहते हुए आपको हर वो निर्णय लेना है, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के अभियान को निरंतर सशक्त करे। उन्होंने कहा कि युवा होने के नाते विशेष तौर पर अन्य युवाओं के प्रति आपकी विशेष जिम्मेदारी है। आज आप देख रहे हैं कि हमारे युवाओं के टैलेंट और स्किल्स ने पूरी दुनिया का भरोसा जीता है। दुनिया को हमारे इनोवेटर, उद्यमी और हमारी युवाशक्ति से बहुत उम्मीदें हैं।

इसी बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने एक कविता पढ़ते हुए कहा, "सूरज हमारा हो, समंदर भी हमारा हो। नाव हमारी हो, नाविक भी हमारा हो। लहरों पर विजय लिखें, वो हौसला हमारा हो।" उन्होंने कहा कि आज भारत का युवा इसी हौसले के साथ आगे बढ़ रहा है। अब आप सभी की भारत सरकार में रहते हुए ये जिम्मेदारी है कि देश के युवाओं की आकांक्षाओं को समझते हुए आप अपने काम को बखूबी निभाएं। 

NSIT
Nsmch